अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
ग्रीवांस कमेटी की बैठक में इस बार पूरक एजेंडा भी रखा जाएगा। एजेंडे में नगर निगम की निर्माणाधीन सड़कों पर किया जा रहा घटिया स्तर के काम का मुद्दा होगा। डीसी ने इस मामले को लेकर वीरवार को निगम अधिकारियों से वर्तमान में चल रहे कार्यों और उन पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब मांगा है।
अब इस मामले को लेकर अधिकारियों ने मीटिंग से एक दिन पहले तक जवाब तैयार किए हैं। किसी तरह मामले को झूठा बताने और अपना पक्ष रखने के लिए अधिकारियों ने हर तरह से तैयारी कर ली है।
विधायक ने उठाए थे सवाल
हाल ही में विधायक ने निगम की सड़कों का दौरा किया। निर्माणाधीन सड़कों को लेकर कुछ स्थानों पर विधायक ने सवाल उठाए थे। लोगों की शिकायत पर वे मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों से मौके पर ही घटिया स्तर के काम के लिए जवाब मांगा था। अधिकारियों ने जवाब दिया कि जल्दबाजी में हो गया। इसे दोबारा करवाएंगे।