फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मॉग के कारण अस्पताल पहुंच रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
आसमान में छाया स्मॉग अब लोगों को अस्पताल पहुंचाने लगा। मंगलवार को नागरिक अस्पताल में आंखों में जलन के करीब 41 प्रतिशत मरीज अधिक पहुंचे। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिन इसी तरह के आसार रहेंगे। स्मॉग के चलते बुधवार से स्कूलों का समय बदला गया है। अब नौ बजे स्कूल शुरू होंगे।
स्मॉग ने लोगों को अस्पताल पहुंचाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को आई डिपार्टमेंट में 113 मरीज पहुंचे। मंगलवार को कुल मरीजों में 41 प्रतिशत ने आंखों में जलन की शिकायत दी। इसके अलावा निजी अस्पतालों में भी मरीज पहुंचे। इसके अलावा सांस के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

एचएयू के मौसम विभाग के एचओडी डॉ. राज सिंह ने कहा कि 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा हवा चलने से यह स्मॉग हटेगा। या फिर बरसात होने से यह हट सकता है। दो से तीन दिन इसी तरह का मौसम रहने की आशंका है।
हरियाणा रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर के चीफ साइंटिस्ट आरएस हुड्डा ने बताया कि रविवार को प्रदेश में 645 स्थानों पर आग लगाई गई थी। सोमवार को यह आंकड़ा 33 पर रहा। पहले से पहला स्मॉग अभी मौसम में बना हुआ है।
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 10 को
जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 10 नवंबर को सुबह 10 बजे लघु सचिवालय स्थित मिनी कांफ्रेंस हॉल में होगी। एडीसी एएस मान ने बताया कि स्कूली वाहनों में विद्यार्थियों का सफर सुरक्षित करने के लिए सरकार ने सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी लागू करने के तहत नियमों की अनुपालना करना अनिवार्य कराएंगे।
स्कूलों में आज से बदला समय
उपायुक्त निखिल गजराज ने बताया कि स्मॉग के चलते जिले में स्कूल प्रात: 9 से दोपहर साढ़े तीन बजे तक खुले रहेंगे। यह आदेश आगामी 30 नवंबर तक प्रभावी रहेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वे जिले के सभी स्कूलों में इन आदेशों की अनुपालना करवाना सुनिश्चित करें।
कम दृश्यता के चलते बसें रोकी
दृश्यता कम होने के चलते रोडवेज जीएम ने सुबह 4 से 8 बजे तक चलने वाली लंबे रूट की बसों को रोक दिया। चंडीगढ़ तक जाने वाली बसों को चालकों ने कैथल में ही रोक दिया। दिल्ली की ओर जाने वाली अधिकांश बसें रोहतक तक रोकी गईं। सिरसा की ओर सुबह नौ बजे तक कोई भी बस नहीं गई। दोपहर एक बजे बसों का संचालन सामान्य हुआ।
34 वाहन दुर्घटनाओं में 40 लोग घायल
मंगलवार को हांसी, उकलाना, बरवाला, शाहपुर के पास हादसे हुए। शाहपुर के पास प्राइवेट बस में ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें राजस्थान से दिल्ली जा रहे तारा, दीपू, विजेंद्र, ओमप्रकाश, देवेंद्र, योगेश घायल हो गए। शेखपुरा में निजी बस पलट गई। हांसी की शांति देवी, दर्शना, कैैथल निवासी सुरेंद्र घायल हो गए। जिले में अलग-अलग स्थानों पर 34 वाहन पलटने से 40 लोगों को चोटें आई हैं।

एक महीने से धारा 144 लागू, एक भी चालान नहीं
हिसार।
पराली जलाने के कारण आसमान में फैला स्मॉग जानलेवा होता जा रहा है। कोर्ट की फटकार के बाद प्रशासन हरकत में आया है। जिले में पिछले एक माह से धारा 144 लागू होने के बावजूद जिले में एक भी चालान नहीं किया गया। किसी पर जुुर्माना नहीं लगाया गया।
मंगलवार को एसडीएम ने पराली जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। एसडीएम ने तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि पराली जलाने वाले किसानों के खेत में मौके पर जाएं। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें। टीम में पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, कृषि विभाग के सदस्य भी शामिल रहेंगे। मौके पर ही जुर्माना राशि भी वसूली जाएगी।
कानूनगो, हलका पटवारी देंगे सूचना
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने खेतों में पराली जलाने वाले किसानों और उस क्षेत्र की पहचान के लिए कानूनगो, पटवारी की ड्यूटी लगाई है। वे पराली जलाने वालों की सूचना दें। इसके अलावा पराली जलाने वालों की 9416244961 और 9812779500 नंबरों पर भी सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन

पर्यावरण की क्षतिपूर्ति के लिए वसूला जाएगा हर्जाना
अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और डीसी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार पराली या खेत में फसलों का अवशेष जलाने वालों से हर्जाना वसूला जाएगा। यह जुर्माना या हर्जाना पर्यावरण की क्षतिपूर्ति के लिए होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें