फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपमुक्त हुए युवकों को नौकरी देने की मांग, सेना प्रमुख से मिले सांसद चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
रोहतक में दो लड़कियों द्वारा बस में युवकों की पिटाई करने के मामले में अदालत से बरी होने वाले युवाओं के मामले में इनेलो संसदीय दल के नेता और हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला ने सेना प्रमुख बिपिन रावत से मुलाकात की। दुष्यंत ने सेना प्रमुख से इस मामले में अदालत से बरी हुए उन दोनों युवकों को सेना में नौकरी देने की मांग की, जिन्होंने सेना में भर्ती प्रक्रिया के दो चरणों को पास किया था।
मुलाकात के दौरान दुष्यंत के साथ जुलाना से इनेलो विधायक परमेंद्र ढुल भी थे। गौरतलब है कि ये दोनों बहनें सोनीपत के थाना कलां गांव की रहने वाली हैं। ये दोनों रोहतक के एक कॉलेज में पढ़ती थीं और छुट्टी के बाद रोहतक से रोडवेज बस में अपने गांव सोनीपत जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना भर्ती से दो युवाओं को कर दिया था वंचित
इनेलो संसदीय दल के नेता ने सेना प्रमुख को बताया कि दिसंबर 2014 में लोकसभा में रोहतक में तीन युवकों द्वारा दो सगी बहनों के साथ छेड़छाड़ का मामला उठा था। इन युवकों की बस में छात्राओं ने पिटाई कर दी थी। इनमें से दो युवकों ने सेना में भर्ती के लिए आवेदन किया हुआ था और उन्होंने दो चरणों की परीक्षा पास कर ली थी। लोकसभा और मीडिया में मामला छाने के बाद इनमें से दो आरोपी युवकों का सेना में भर्ती से वंचित कर दिया था। सांसद दुष्यंत ने सेना प्रमुख को बताया कि इस मामले में अदालत ने आरोपी युवकों को बरी कर दिया है। उन्होंने कहा कि अदालत का फैसला दो वर्ष बाद आया है, लेकिन अब सेना में भर्ती के लिए निर्धारित आयु सीमा को पार कर चुके हैं। युवा सांसद ने सेना प्रमुख से युवकों को सेना में भर्ती करने की मांग की। दुष्यंत चौटाला ने इस मामले को पिछले सत्र में लोकसभा में भी उठाया था।

फोटो - 27
- रोहतक में बस में सगी बहनों ने छेड़छाड़ का आरोप लगा की थी तीन युवकों की पिटाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें