फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस वोटर्स को पहली बार भेजा जाएगा ऑनलाइन डाक मतपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार सैनिक एवं अर्ध सैनिक बल सहित सर्विस वोटर्स को पहली बार ऑनलाइन सिस्टम से डाक मत-पत्र भेजा जाएगा। इस डाक मत-पत्र को ऑनलाइन डाउनलोड करने के बाद अपने विवेक के अनुसार भरकर संबंधित आरओ को स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।
यह जानकारी चुनाव आयोग की मास्टर ट्रेनर एवं सीटीएम पंचकूला ममता शर्मा ने जिला प्रशासनिक भवन के सभागार में हिसार मंडल के चार जिलों के अधिकारियों की चुनाव प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने चुनाव के दौरान इलेक्ट्रोनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बेल्ट सिस्टम के माध्यम से मतदान करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से बाहर कार्यरत ऐसे सर्विस वोटर्स जो स्वयं उपस्थित होकर मतदान नहीं कर सकते वे इस प्रणाली के माध्यम से अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। आज की कार्यशाला में हिसार, फतेहाबाद, सिरसा व जींद जिलों के 20 विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि हिसार जिले के 3352 सर्विस वोटर्स हैं जो राज्य से बाहर कार्यरत हैं। सभी चुनाव क्षेत्रों के सर्विस वोटर्स की सूची पहले से ही तैयार है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनाव चिह्न आबंटित होने के 24 घंटे के अंदर-अंदर सर्विस वोटर्स को मतपत्र ऑनलाइन प्रणाली से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि चुनाव के दौरान काम करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को चाहिए की वे इस प्रणाली को भली भांति समझ लें ताकि समय आने पर उचित ढंग से कार्य किया जा सके। इससे संबंधित चुनाव आयोग द्वारा जारी विभिन्न हिदायतों को भी समय रहते समझ लें। इस अवसर पर चुनाव नायब तहसीलदार हनुमान दास, चुनाव कानूनगो रीना व स्नेह जांगड़ा सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें