फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएमबी पावर हाउस में दो सीटी डैमेज, छह घंटे बाधित रही बिजली, 50 हजार से अधिक आबादी हुई परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
जिंदल पुल के पास स्थित भाखड़ा व्यास प्रबंधन बोर्ड के 220 केवी पावर हाउस में बूंदाबांदी के बाद शनिवार को दो सीटी डैमेज हो गईं। इसके चलते डाबड़ा चौक से जिंदल पुल तक के एरिया की बिजली छह घंटे तक गुल रही। बिजली गुल होने से 50 हजार से अधिक आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी। बीबीएमबी के एक्सईएन तरुण दीवान के नेतृत्व में डैमेज सीटी को बदलकर पावर हाउस में ही रखी अतिरिक्त सीटी लगाने में कर्मचारियों को छह घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।
इन क्षेत्रों में सप्लाई हुई बाधित
दोपहर दो बजकर 45 मिनट पर आंधी के बाद बूंदाबांदी हुई। इस कारण अचानक बीबीएमबी 220 केवी पावर हाउस की दो सीटी डैमेज हो गईं। सीटी डैमेज होते ही बिजली सप्लाई बाधित हो गई। इसके चलते अर्बन एस्टेट, अर्बन एस्टेट-2, सेक्टर-13, सेक्टर 13 पार्ट-टू, सेक्टर 16-17, मॉडल टाउन, न्यू मॉडल टाउन, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, दयानंद कॉलोनी आदि क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। इन क्षेत्रों में रहने वाले 50 हजार से अधिक लोग छह घंटे तक बिजली आने का इंतजार करते रहे। वहीं सिटी डिविजन के एक्सईएन सतीश कुमार, सिविल लाइन सब डिविजन के एसडीओ रविंद्र घनघस भी सप्लाई चालू होने तक बीबीएमबी पावर हाउस में मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह है सीटी
एसडीओ रविंद्र घनघस के अनुसार सीटी एक उपकरण है, जिसे करंट ट्रांसफार्मर बोलते हैं। जब लाइन किसी बिजली घर या सब स्टेशन से निकलती है तो आगे जा रही लाइन को यह सीटी ही कंट्रोल करती है। जब कोई फॉल्ट आ जाए तो यह सीटी ट्रांसफॉर्मर को डैमेज होने से रोकती है। ट्रांसफॉर्मर और लाइन के बीच सीटी लगाई जाती है। ट्रांसफॉर्मर की सुरक्षा के लिए यह उपकरण लगाना जरूरी होता है। सीटी न लगी हो तो सीधा ट्रांसफॉर्मर डैमेज हो जाता है, जिससे बिजली निगम को बड़ा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


आंधी के बाद बूंदाबांदी होने से बीबीएमबी 220 केवी पावर हाउस में दो सीटी डैमेज हो गईं। डैमेज सीटी को बदलकर हमारे पास मौजूद नई सीटी लगाई गई। इसके बाद सप्लाई बहाल करवा दी गई।
-तरुण दीवान, एक्सईएन, बीबीएमबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें