फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर आपरेटर्स को दोपहर तक नहीं कराया ज्वाइन खाली हाथ लौटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
कंप्यूटर प्रोफेशनल सोमवार को हड़ताल खत्म करने कर ड्यूटी ज्वाइन करने पहुंचे तो जिला प्रशासन ने उन्हें ज्वाइन नहीं कराया। सोमवार को भी सैकड़ों लोग ई दिशा केंद्र, तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय से निराश होकर लौटे। दोपहर बाद कर्मचारियों को ज्वाइन कराया गया।
पिछले दो सप्ताह से चल रही कंप्यूटर प्रोफेशनल की हड़ताल खत्म होने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली। सोमवार को भी ई दिशा केंद्र, तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों में तैनात कर्मचारी सीट पर नहीं मिले। जिले में करीब 170 कर्मचारी हड़ताल पर थे। सोमवार को यह कर्मचारी वापस ड्यूटी पर पहुंचे तो इन लोगों को ज्वाइन नहीं कराया गया। कुछ कर्मचारी डीसी से मिलने पहुंचे। जिस पर डीसी ने उन्हें जिला सूचना अधिकारी से मिलने को भेजा। जिला सूचना अधिकारी ने भी ड्यूटी पर वापस लेने के बाद में जवाब नहीं दिया। इसके बाद कंप्यूटर आपरेटर एसडीएम कार्यालय के पास पार्क में पहुंचे। यहां बैठक कर अगली रणनीति तैयार करने में जुटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ तकनीकी कारणों के चलते आपरेटर्स को दोपहर तक ज्वाइन नहीं कराया गया जा सका। करीब एक बजे बाद सभी को ज्वाइन कराया गया। मंगलवार से सभी कर्मचारी अपने काम पर लौटेंगे।
- एमपी कुलश्रेष्ठ, जिला सूचना अधिकारी हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें