फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातरोड़ खुर्द के सैनिक संदीप पूनिया की जम्मू में हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
गांव सातरोड़ खुर्द निवासी सैनिक संदीप सिंह पूनिया जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में शहीद हो गए। करीब 26 वर्षीय संदीप सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे। इसी दौरान उनका हार्ट अटैक हो गया। साथी जवान उन्हें अस्पताल भी लेकर गए, लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया।
शुक्रवार शाम को सैनिक संदीप का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सातरोड़ खुर्द लाया गया। यहां नम आंखों से उन्हें विदाई दी गई। ग्रामीणों ने संदीप के सम्मान में नारे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

2011 में हुई थी सेना में स्टोरकीपर के तौर पर तैनाती
29 जून 1992 को गांव सातरोड़ खुर्द निवासी बलबीर सिंह पूनिया के घर जन्मे संदीप और मंदीप जुड़वां बेटे पैदा हुए। बड़े बेटे संदीप 2011 में भारतीय सेना में स्टोरकीपर के तौर पर भर्ती हुए थे। उनका रैंक एसईपी था। करीब ढाई साल पहले ही उनकी जम्मू-कश्मीर में तैनाती हुई थी। इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल में ड्यूटी की थी। संदीप पांच महीने पहले ही करीब 20 दिन की छुट्टी पर आखिरी बार गांव आए थे। संदीप के पिता बलबीर सिंह महाराष्ट्र के नागपुर में ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। करीब 15 सालों से उनका परिवार नागपुर में ही रहता है। संदीप की शादी 20 अप्रैल 2016 को चरखी दादरी के गांव कलाली निवासी रेखा के साथ हुई थी। तीन महीने पहले ही संदीप पिता बने थे। संदीप के दादा स्व. टेकचंद भी सेना से सूबेदार के तौर पर रिटायर्ड हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें