फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्विजय चौटाला बोले सीएम के बयान पर नहीं उठेंगे , सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि सीएम के सितंबर में छात्र संघ के चुनाव कराने के बयान पर अनशन खत्म नहीं होगा। हमारी आठ सूत्रीय मांग पर सरकार स्थिति साफ कर यूनिवर्सिटीज को चिट्ठी लिखे, तभी अनशन-धरना समाप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार के मंत्री मीडिया के माध्यम से चुनाव कराने के बयान जारी कर रहे हैं तो फिर उन्हें सरकारी पत्र जारी करने में क्या दिक्कत है, लेकिन सरकार की मंशा केवल इस मुद्दे पर छात्रों का ध्यान भटकाए रखने की है, लेकिन इनसो छात्रों के हक की लड़ाई को अब अंतिम दौर तक ले जाएगी और उनका हक दिलाकर ही दम लेगी।
सोमवार को जीजेयू में आमरण अनशन के चौथे दिन इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने धरनास्थल पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। उन्होंने कहा छात्र संघ चुनाव का मुद्दा किसी राजनीति से जुड़ा होने की बजाय छात्रहित से जुड़ा है। इस कारण दूसरे संगठन भी इस जायज मांग का समर्थन कर रहे हैं। छात्र संघ चुनाव होंगे तो छात्रों को अपने हकों की आवाज उठाने का एक मंच तो मिलेगा, साथ ही साथ देश-प्रदेश को भविष्य के नेता भी मिलेंगे।
विज्ञापन


संगठनों ने दिया समर्थन...
सोमवार को गजुटा के साथ कई अन्य संस्थाओं ने इनसो के आंदोलन को समर्थन किया। जीजेयू टीचर्स एसोसिएशन के पूर्व प्रधान डॉ. कपिल कुमार, सीडीएलयू टीचिंग और नॉन टीचिंग एसोसिएशन के सचिव डॉ. राकेश कुमार, एमडीयू टीचिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विकास सिवाच, नॉन टीचिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष फूल कुमार बोहत ने लिखित में समर्थन सौंपा। भगत फूल सिंह महिला महाविद्यालय टीचर वेलफेयर एसोसिएशन ने भी अपना समर्थन दिया।

सांसद दुष्यंत ने ओएसडी के पत्र को बताया झूठ का पुलिंदा
सोमवार को धरने पर सांसद दुष्यंत चौटाला ने सरकार को चेताया कि सरकार अपने मंत्रियों और अन्य नेताओं की ओर से छात्रों को गुमराह करना बंद करे। सीएम के ओएसडी के प्रेस नोट को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि इस प्रकार के आश्वासन तो सरकार पिछले लंबे समय से दे रही है। तो अब भी कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं। सरकार की मंशा ठीक है तो फिर सरकारी आधिकारिक पत्र जारी करने से पीछे क्यों हट रही है।

कुलपति पहुंचे कक्षाओं में...
सोमवार को जीजेयू में साइकोलॉजी और फार्मेसी डिपार्टमेंट में इंटरनल परीक्षा थी। ऐसे में कुलपति टंकेश्वर कुमार खुद कक्षाओं में पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी अच्छे से परीक्षा दें। बाद में एसडीएम परमजीत सिंह ने भी कक्षाओं का मुआयना किया।

डीएसपी तैनात रहे सुरक्षा के लिए
अनशन को लेकर जीजेयू में डीएसपी सिद्धार्थ ढांडा दो इंस्पेक्टर और फोर्स लेकर जीजेयू में सुबह आठ बजे से ही तैनात रहे। गेट के पास बैरियर लगाकर वाहनों को पार्किंग में भेजा। गेट पर वाहनों की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन


मांग मान ली तो अनशन क्यों....
जीजेयू कुलपति टंकेश्वर कुमार ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि सरकार की ओर से मांग को मान लिया है। इस बारे में ओएसडी का बयान आ चुका है। इसके बाद अनशन का कोई औचित्य नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें