फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में खाना खाने से 11 की तबीयत बिगड़ी , हिसार में भर्ती कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उकलाना मंडी (हिसार)।
शहर से सटे गांव भैरी अकबरपुर के बाबा रामदेव मंदिर में काम कर रहे 11 श्रमिक दोपहर को खाना खाने के बाद बीमार हो गए। उल्टी और दस्त की समस्या होने पर उनको एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। यहां उनको प्राथमिक उपचार के बाद हिसार के अस्पताल में भेज दिया गया। इनमें तीन की हालत गंभीर मानी जा रही है।
मंदिर कमेटी के प्रधान हवा सिंह ने बताया कि बाबा रामदेव के मंदिर में मरम्मत और रंग-रोगन का काम चल रहा है। नए साल में 26 और 27 जनवरी को वहां वार्षिक मेला लगना है। श्रमिक सुरजा, राम, संगीत, जिनेश, युद्धवीर, रोहताश, दिनेश, संदीप, रामफल, पप्पू, ओमप्रकाश और जगदीश ने मंदिर की रसोई में भोजन तैयार किया और खाया था। एक घंटे बाद उन लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि कल मासिक मेला था और श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में भेजे गए दूध की दही बनाई गई थी। माना जा रहा है कि दही के विषाक्त होने से यह घटना हुई। हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा। बताया गया है कि मंदिर में चढ़ावे के रूप में आटा और अन्य खाद्यान्न सामग्री आती रहती है। इस सामग्री का प्रयोग भंडारे में किया जाता है। श्रमिकों ने कल चढ़ावे में आए आटा और दही का भोजन में प्रयोग किया था। आशंका है कि उसी में गड़बड़ हुई है। प्राथमिक उपचार करने वाले डॉ. पीएस सांगवान का मानना है कि भोजन में गड़बड़ हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूड प्वाइजनिंग की आशंका
सूचना मिलने पर उकलाना थाना प्रभारी संदीप कुमार मौके पर पहुंचे और टीम ने भोजन का सैंपल लिया। गांव के सरपंच शमशेर रिणवा और काफी ग्रामीण अस्पताल में पहुंचे और बीमार लोगों का हालचाल जाना। तबीयत बिगड़ने पर इन लोगों को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें तीन की हालत गंभीर मानी जा रही है। चिकित्सकों ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग के कारण तबीयत बिगड़ी है। भोजन की जांच से ही कारण का पता लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें