फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाबड़ा चौक आरओबी का 20 मीटर लंबाई एरिया में कंकरीट गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
डाबड़ा चौक आरओबी के निर्माणाधीन हिस्से का कंकरीट ढहकर नीचे गिर गया। लेंटर का हिस्सा गिरने से मौके पर काम कर रहे मजदूर दहशत में आ गए। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। सैंपल लेने के बाद दोबारा से काम शुरू कराया गया।
डाबड़ा चौक आरओबीर को फोरलेन करने का काम पिछले करीब एक साल से चल रहा है। अब तक करीब 74 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। शुक्रवार को 22 मजदूर रेडक्रॉस भवन की ओर के हिस्से में कंकरीट डाल रहे थे। कंकरीट को जमाने के लिए नीचे के हिस्से में शटरिंग लगाई गई थी। आरओबी के नीचे के हिस्से से गुजर रही एक टाटा सूमो शटरिंग के पिलर से टकरा गई। इससे लोहे के दो पिलर शटरिंग से हटकर नीचे गिर गए। शटरिंग पर लगी कई प्लेटें जमीन पर आ गिरी। प्लेट खिसकने से कंकरीट जमीन पर आ गिरा। लोहे के सरिया टेढे़-मेढे़ हो गए। कंकरीट गिरने से मौके पर काम कर रहे मजदूर दहशत में आ गए। ऊपर के हिस्से में कंकरीट डाल रहे मजदूर एक कोने में जाकर बैठ गए। इस घटना में किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

20 मीटर लंबे एरिया का कंकरीट गिरा
करीब 20 मीटर लंबे और दो मीटर चौड़े एरिया का कंकरीट जमीन पर गिरा। इस हिस्से के सरिया टेढ़े-मेढे़ हो गए। अब इस एरिया में सभी सरिया हटाकर नए दोबारा से सरिये लगाए जाएंगे। इसके बाद कंकरीट का काम पूरा होगा।
तीन दिन का असर पड़ेगा
ठेकेदार छाजूराम ने बताया कि इस कंकरीट से गिरने से उसका काम तीन दिन पीछे चला गया। अब नए सिरे से सरिए हटाकर इसे दोबारा से लगाना पड़ेगा। इसमें काम में तीन दिन की देरी हो जाएगी। काम को 31 मार्च तक पूरा करने के लिए लक्ष्य दिया गया है।

कंकरीट को सेट करने के लिए लगी प्लेट और शटरिंग को सूमो ने गिरा दिया। इसके बाद सूमो चालक मौके से फरार हो गया। कंकरीट कच्चा होने के कारण नीचे गिर गया। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के निर्देश के अनुसार आगे काम किया जाएगा।
विज्ञापन

-छाजूराम, आरओबी ठेकेदार, हिसार
कंकरीट गिरने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गए थे। प्लेट खिसकने के कारण ऐसा हुआ है। सभी सरिया हटाकर दोबारा से सेट करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण सामग्री में किसी तरह की दिक्कत नहीं है। लगातार सैंपल भरे जा रहे हैं।
-बीएस खोखर, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी हिसार

जानिए आरओबी
आरओबी में पीडब्ल्यूडी का हिस्सा---15.89 करोड़
आरओबी में रेलवे का हिस्सा----------3.02 करोड़
आरओबी काम शुरू होने समय--सितंबर 2016
निर्माण पूरा होने का समय---31 मार्च 2018
आरओबी लंबाई -----------1.600 मीटर
आरओबी चौड़ाई ------------4 .5 मीटर
आरओबी पार्ट टू पुराने हिस्से से करीब दो मीटर ऊंचा है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें