फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत में बोले सेक्टरवासी, अधिकारी बदलें अपनी कार्यशैली या कर लें शहर से प्रस्थान की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
शहर में सेक्टरों की बदहाली पर लोगों ने महापंचायत बुलाई। डिफेंस कॉलोनी स्थित एक होटल में सभी सेक्टरों की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया। महापंचायत शहर के जाने-माने प्रबुद्ध नागरिक, जादूगर, कवि और लेखक अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन सेक्टर 16-17 के पूर्व प्रधान दलबीर किरमारा, वर्तमान संरक्षक सुजान सिंह बैनीवाल और वर्तमान प्रधान जितेंद्र श्योराण के सानिध्य में किया गया। बैठक में सभी सेक्टरों से आए प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे आरै सड़कों की दुर्दशा, लावारिस पशुओं, बंदरों के आतंक, साफ-सफाई की दुर्व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटों की बदहाली, पार्कों और ग्रीन बेल्टों की खस्ता हालत, झुग्गी-झोपड़ियों के वाशिंदों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी, पानी के लिए मची त्राही-त्राही, अतिक्रमण, इन्हांसमेंट जैसी समस्याओं को लेकर गहरा रोष प्रकट किया गया।
आरोप : अधिकारी हर काम में अड़ाते हैं टांग
महापंचायत में मौजूद सभी प्रतिनिधियों ने एक ही सुर में कहा कि अधिकारी हर काम में टांग अड़ाते हैं। उन्होंने अधिकारियों की बेरुखी और लापरवाही की जमकर निंदा की। सेक्टरवासियों ने कहा कि आजादी के 70 वर्षों बाद भी आम आदमी भारी भरकम टैक्स चुकाने के बावजूद नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। हैरानी की बात है कि इतना कुछ चुकाने के बाद भी उन्हें मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकना पड़ता है।
विज्ञापन

हमारी विनम्रता को अधिकारी हमारी कमजोरी न समझें : अरोड़ा
अशोक अरोड़ा ने महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे पिछले लगभग एक वर्ष से सेक्टरों की बदहाली को देख रहा हूं। किसी अधिकारी के कान पर जूं तक नहीं रेंगती। उन्होंने कहा कि अब और सहन करने की शक्ति समाप्त हो चुकी है और सब्र के सारे बांध टूट चुके हैं। अरोड़ा ने आगाह किया कि हमारी विनम्रता को अधिकारी हमारी कमजोरी न समझें और या तो वे अपनी कार्यशैली बदल लें या फिर इस शहर से प्रस्थान करझने की तैयारी कर लें। उन्होंने कहा कि उन्माद व प्रमाद के दिन अब लद चुके हैं। अरोड़ा ने याद दिलाया कि जमाना बदल गया है और जनता के सेवकों को अब जनता की सेवा करनी सीख लेनी चाहिए।
महासभा ने अशोक अरोड़ा को सर्वसम्मति से संयोजक नियुक्त किया और उनके नेतृत्व में यह लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। आगे की रणनीति तय करने के लिए महापंचायत ने अरोड़ा को सारे अधिकार सौंपे। अरोड़ा ने बताया कि हिसार स्थित सभी सेक्टरों के नामित प्रतिनिधियों की वे दोबारा एक बैठक कर वे शीघ्र ही आगे की रूपरेखा तय करेंगे।
विज्ञापन

महापंचायत में ये रहे मौजूद
सेक्टर 16-17 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान, संयुक्त सचिव जितेंद्र श्योराण, मुलखराज महता, अर्बन इस्टेट टू के प्रधान व सह सचिव रामनिवास गोयल, नौरंग लाल शर्मा, पीएलए के प्रधान और उपप्रधान सतपाल ठाकुर, राधाकृष्ण नारंग, सेक्टर-14 के प्रधान अमर सिंह यादव, नेकी राम शर्मा, अजय जिंदल, सेक्टर 9-11 के प्रधान और उपप्रधान सुभाष जैन, प्रवीन जैन, सेक्टर 3, 4 और 5 के प्रधान बीएस बूरा, सेक्टर-13 के प्रधान व सचिव सुभाष सैनी, अमर लाल बोरा, मेला ग्राउंड सेक्टर के सचिव व संयोजक अनिल कुमार, प्रकाश मेहरा, सेक्टर-15 के प्रधान जयपाल, सेक्टर 1-4 के प्रधान और महासचिव सीएस गोयत, ओपी चावला, सेक्टर 5 व 6 हांसी के प्रधान एसएस बामल शामिल हुए।

फोटो 07
- अशोक अरोड़ा को सर्वसम्मति से संयोजक किया नियुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें