जमानत पर आए अपराधियों को नोटिस थमाती नारनौंद थाना पुलिस।
नारनौंद। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हांसी पुलिस ने जमानत पर बाहर आए अपराधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। 1 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक विशेष अभियान के दौरान 104 ऐसे व्यक्तियों की पहचान की गई जो विभिन्न मामलों में जमानत पर बाहर हैं। आरोपियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 172 के तहत नोटिस भिजवाए गए हैं।
अभियान के तहत थाना प्रबंधकों और चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने अपने कार्यक्षेत्रों में जमानत पर चल रहे आरोपियों के पते सत्यापित किए और नियमानुसार नोटिस जारी किए। प्रत्येक आरोपी का पूरा रिकॉर्ड तैयार किया गया ताकि भविष्य में उनकी गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।
एसपी हांसी विनोद कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में ऐसे व्यक्तियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जमानत पर बाहर आए अपराधियों को दोबारा अपराध करने से रोकना और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। यदि कोई आरोपी जमानत अवधि के दौरान पुनः आपराधिक गतिविधि में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा।