फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

नारनौंद। उपमंडल के गांव सिंघवा खास में एक युवक ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जान दे दी। युवक की पहचान 26 वर्षीय संदीप के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

सुखवंत उर्फ भानू ने बताया कि संदीप 20 दिन से घर से लापता था और 3 दिन पहले ही घर लौटा था। देर रात को नीचे वाले कमरे में पंखे के हुक पर फंदा लगाकर संदीप ने फांसी लगा ली। संदीप की पत्नी व बुआ ऊपर कमरे में थे। जब संदीप की बुआ उसे खाना देने गई तो उसने संदीप को फंदे पर झूलते पाया। परिजनों ने फांसी लगाने के पीछे साजिश की आशंका जताई है। पुलिस ने फिलहाल मृतक के चचेरे भाई सुखवंत उर्फ भानू के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार मधुबन से रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि संदीप ने स्वयं फांसी लगाई है या उसे मारकर फांसी पर लटकाया गया है। जांच अधिकारी रामेश्वर दास ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या करने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर मुआयना किया था। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। विसरा को जांच के लिए मधुबन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें