फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएम ने बुलाया वीडियोग्राफर, रोडवेज कर्मचारियों ने पीटा, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। रोडवेज की 5 सितंबर की हड़ताल को लेकर यूनियन ने मंगलवार शाम 5 बजे से ही दूर के रूटों की बसों को बंद कर दिया। रात के रोडवेज के कर्मचारी बस अड्डे पर डटे। हालात को काबू करने के लिए मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। रोडवेज की बसों को सुरक्षा लिहाज से वर्कशाप के अंदर खड़ा कराया गया है।
मंगलवार सुबह से ही रोडवेज यूनियनों के पदाधिकारियों ने बैठक कर 5 सितंबर से होने वाले चक्का जाम के लिए तैयारी शुरू कर दी थी। कर्मचारी संगठनों ने अपनी रणनीति के अनुसार शाम के समय से ही लंबे रूट की बसों को ले जाने से इनकार कर दिया। बसों को वर्कशाप के अंदर खड़ा कर दिया गया। रात 9 बजे से ही रोडवेज कर्मचारी वर्कशाप के बाहर जुट गए। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गुस्सा जाहिर किया। देर रात तक रोडवेज कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी, रोडवेज वर्कशाप मैनेजर, पुलिस बल मौके पर मौजूद थे। रोडवेज यूनियन के प्रधान दलबीर किरमारा ने कहा कि हम रात भर बस अड्डे पर ही रहेंगे। किसी भी सूरत में रोडवेज की बसें नहीं चलने दी जाएंगी। हम किसी से भी डरने वाले नहीं है। सरकार को हमने नोटिस दिया था। सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। निजी बसों का आखिरी दम तक विरोध करेंगे।
विज्ञापन


विडियोग्राफर रामनिवास के साथ मारपीट
रोडवेज जीएम खूबीराम कौशल ने सिटी थाना प्रभारी को शिकायत दी है। जिसमें कहा कि वीडियोग्राफर रामनिवास हड़ताल संबंधित राज्य प्रधान दलबीर किरमारा, राम सिंह डिपो प्रधान, कुलदीप पाबड़ा, अरुण व कुछ अन्य कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की। उसका कैमरा तोड़ दिया। इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए शिकायत भेजी है। जिला प्रशासन बस अड्डे की वीडियोग्राफी कराएगा। किसी ने बसों को जबरदस्ती रोकने का प्रयास किया तो उन पर कानूनी कार्रवाई जाएगी। इसके अलावा बस अड्डे के सीसीटीवी की रिकार्डिंग को भी सबूत के तौर पर जुटाया जाएगा।


रोडवेज की हड़ताल को लेकर हिसार में दो तथा हांसी में एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। मौके पर करीब 100 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर पुलिस लाइन से रिजर्व बल को भेजा जाएगा। किसी को भी कानून व्यवस्था तोड़ने नहीं देंगे।
विज्ञापन

- अशोक कुमार मीणा, डीसी, हिसार।

रात को भी मुआयना करने पहुंचे ड्यूटी मजिस्ट्रेट
एसडीएम परमजीत चहल तथा तहसीलदार विनय कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। दोनों अधिकारी बुधवार तड़के पौने 4 बजे से बस अड्डा परिसर में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें