फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग के निशाने पर आई हिसार व हांसी की दोनों महिला एसपी का ट्रांसफर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। महिला आयोग के निशाने पर आई हिसार तथा हांसी की एसपी का तबादला कर दिया गया है। 24-25 मई को हिसार में महिला आयोग की बेंच की सुनवाई के दौरान आयोग की चेयरपर्सन, वाईस चेयरपर्सन ने हिसार एसपी मनीषा चौधरी तथा हांसी एसपी प्रतीक्षा गोदारा की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे।
विज्ञापन

हिसार पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी का हिसार से ट्रांसफर कर महिला एंगेस्ट क्राइम डिपार्टमेंट में भेजा गया है। अब शिवचरण हिसार के एसपी होंगे। हांसी की एसपी प्रतीक्षा गोदारा को सोनीपत की पुलिस अधीक्षक का पद सौंपा गया है। विरेंद्र विज को डीसीपी ट्रैफिक बल्लभगढ़ से हांसी का एसपी बनाया गया है। हिसार में मनीषा चौधरी के एसपी रहते समय सीएम पर स्याही फेंकने का केस आया। सीएम के 17 मई के रोड शो के समय सीएम पर स्याही फेंकी गई थी। उसी दिन रोड शो के समय ही सीएम को काले झंडे भी दिखाए गए थे। जुलाई महीने में हिसार में लुटेरे एटीएम से 9 लाख रुपये की नकदी ले गए। मई महीने में 24 व 25 मई को महिला आयोग बेंच ने हिसार में समस्या सुनीं थी। जिसमें पुलिस पर कई आरोप लगे थे। आयोग की चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए हांसी तथा हिसार की दोनों महिला पुलिस अधीक्षकों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे। आयोग ने इस बारे में सीएम को लिखने के लिए भी कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें