अमर उजाला ब्यूूरो
हांसी। बस स्टैंड के पीछे अमर मार्केट में नीलम मोबाइल गैलरी से मोबाइल चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी शांति कॉलोनी निवासी सूरज व एक अन्य नाबालिग है। पुलिस ने एक युवक को काली देवी चौक व दूसरे को लघु सचिवालय के समीप से गिरफ्तार किया है।
सिटी थाना में एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह घटना की रात को विवाह समारोह में भाग लेकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने रास्ते में सरिया लेकर दुकान का ताला तोड़ दिया। चोर दुकान से कई महंगे मोबाइल चुरा कर ले गए। घटना के कुछ दिन बाद जब उन्होंने मोबाइल में सिम कार्ड डाला तो आईएमईआई नंबर से उनकी लोकेशन का पता चल गया। जिस पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को कब्जे से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।