फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी के आगे लेटकर सीसी सड़क तोडने से रुकवाई-

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
महाबीर कॉलोनी जलघर के पीछे बनी सीसी की सड़क तोड़ने के काम को सामाजिक कार्यकर्ता राजेश हिंदुस्तानी ने रुकवा दिया। हिंदुस्तानी जेसीबी के सामने लेट गए और कहा कि सीसी की सड़क की कंडीशन ठीक है, वे इसे तोड़ने नहीं देंगे। देखते ही देखते आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। लोगों ने भी हिंदुस्तानी की बात का समर्थन किया और वे भी हिंदुस्तानी के साथ खड़े हो गए। मौके पर ठेकेदार को काम बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

महावीर कॉलोनी जलघर गेट से वाल्मीकि बस्ती तक दोनों ओर की सड़क को तोड़कर बनाया जाना है। इसमें शिव चौक के दोनों ओर काफी दूरी तक कंकरीट की बढ़िया सड़क है। उसे तोड़कर इंटरलॉकिंग टाइलों की सड़क बनाई जाएगी। इंटरलॉकिंग बनाने से पहले सीसी रोड तोड़ने के लिए जेसीबी लगाई हुई थी। हिंदुस्तानी ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि सड़क को किसी कीमत पर नहीं तोड़ने देंगे, चाहे इसके लिए जान ही क्यों न देनी पड़े। रोष जताया कि टूटी सड़क को ही बनाएं। हिंदुस्तानी ने कहा कि वे पहले भी निगम आयुक्त से मिलकर शिकायत कर चुके हैं कि बढ़िया सड़कों को ना तोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि विरोध के बाद ठेकेदार नितिन मौके पर आया और कहा कि आगे सड़क को नहीं तोड़ेंगे, फिलहाल सड़क तोड़ने से रोक दी गई है। हिंदुस्तानी ने ठेकेदार को कहा कि टूटी सड़क को जल्द बनाएं। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रेम, महेंद्र, रिसाल, लक्ष्मण, जसवंत, बनारसी, पिरथी, रमेश, मनोज, सन्नी शर्मा, अद्वितीय, पठान, चंद्रभान सैनी, अजय, संदीप सैनी, रविंद्र सैनी, सोनू, अनिल सैनी, संजीव यादव सहित अनेक महिलाएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें