अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
डीसी निखिल गजराज ने पुलिस प्रशासन से एक सप्ताह में सड़कों की रिपोर्ट मांगी है। पुलिस प्रशासन कम से कम एक हजार बिंदुओं की रिपोर्ट दे। जिसमें दिशा सूचक, कैट आई, जेब्रा क्रासिंग, रेलिंग, नहर किनारे बने डिवाइडर, फुटपाथ की खामियों की जानकारी दें। इन सभी को दुरुस्त कराया जाएगा।
डीसी निखिल गजराज ने मंगलवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कहा कि पुलिस अधिकारी एक सप्ताह में सड़कों के बारे में अपनी रिपोर्ट दें। जिसमें बिंदुवार जानकारी दी जाए कि कहां पर दिक्कतें हैं। कम से कम एक हजार प्वाइंट की रिपोर्ट दें। विभागों से इसे पूरा कराया जाएगा। जिसमें सबसे पहले ट्रैफिक लाइट, स्ट्रीट लाइट, रोड पर गड्ढे, फुटपाथ खराब होना, रेलिंग टूटी होना, डिवाइडर टूटे होना, नहर किनारे बोर्ड लगे होना, संकेताक, दिशाक सूचक, कैट आई न होना, स्ट्रे कैटल होना, सड़क के बीच में बिजली खंभा होना, सड़कों के बीच किसी तरह का अवरोधक होने की जानकारी विस्तार से दी जाए। पुलिस ने अगर रिपोर्ट नहीं दी और हादसा हुआ तो इसके लिए पुलिस को ही सीधा जिम्मेदार माना जाएगा। बैठक में एडीसी एसएस मान, एसडीएम परमजीत सिंह चहल, एसडीएम बरवाला पृथ्वी सिंह, एसडीएम हांसी प्रदीप अहलावत, जीएम रोडवेज केआर कौशल, जिला शिक्षा अधिकारी, डीएसपी जितेंद्र सिंह, डीएसपी नरेंद्र कादयान, डीएसपी मोहम्मद जमाल शामिल हुए।
--------------
निजी स्कूल बस चालकों के लिए वर्कशॉप
स्कूल बस संचालकों को रोडवेज, पुलिस, आरटीए की ओर से एक वर्कशाप के जरिए ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसमें निजी स्कूलों के बस संचालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के नियम बताए जाएंगे। खंड स्तर पर यह वर्कशाप लगाई जाएंगी।
-------------
शहर में हैवी व्हीकल एंट्री बैन हो...
डीसी ने कहा कि शहर में भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह से बैन की जाए। इसके लिए सभी नाकों पर सख्ती से नियम लागू किए जाएं।शहर के अंदर हैवी व्हीकल मिलते ही चालान किया जाए।
----------------
ओवरलोड वाहनों के काटे जाएं चालान
डीसी ने कहा कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाए। ऐसे वाहनों के नियमों के अनुसार चालान किए जाएं। ऐसे वाहनों को जब्त किया जाए। साथ ही मालिक के खिलाफ भी एफआईआर के लिए केस पुलिस को भेजा जाए।
-------------
चिड़ोद हादसे की रिपोर्ट भी सौंपी
सीएम की ओर से नियुक्त किए गए सूरज छाबड़ा ने भी सड़कों की खामियों के बारे में रिपोर्ट सौंपी। उन्होंने अधिकारियों को चिड़ोद के पास स्कूल बस-वैन हादसे की रिपोर्ट भी सौंपी। जिसमें बताया कि वहां सड़क की चौड़ाई कम थी। सड़क के अंदर की ओर झाड़ियां झुकी हुई थी। सड़क किनारे पट्टी नहीं थी। इस कारण दोनों वाहन चालक बीच में चल रहे थे। कोहरा होने के कारण विजीबिलिटी कम थी।
डीसी ने एक सप्ताह में मांगी सड़क पर सुरक्षा मानक खामियों की रिपोर्ट
- कहा, पुलिस ने अगर रिपोर्ट नहीं दी और हादसा हुआ तो पुलिस को ही जिम्मेदार माना जाएगा
फोटो नंबर 31 सहित --