फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन एमपी वन आइडिया में युवाओं को मिलेंगे 8 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
प्रतिभाओं को उभारने के लिए सांसद दुष्यंत चौटाला ने वन एमपी वन आइडिया प्रोजेक्ट लांच किया है। इस प्रोजेक्ट के तहत बेस्ट आइडिया देने वाले प्रतिभागी को ढाई लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को डेढ़ लाख रुपये और तृतीय प्रतिभागी को एक लाख रुपये का इनाम मिलेगा।
इसके अलावा प्रथम 10 प्रतिभागियों के आइडिया को केंद्र एवं राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा, ताकि सरकार भी उन्हें लागू कर सके। सांसद दुष्यंत ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र हिसार में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं खेल सहित हर क्षेत्र में यहां के लोगों ने देश में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। दुष्यंत ने बताया कि पांच अक्तूबर से वन एमपी वन आइडिया स्कीम को लांच किया गया है। इस स्कीम के तहत हिसार लोकसभा से कोई भी व्यक्ति या महिला अपना एक आइडिया दे सकते हैं। उपायुक्त की ओर से गठित कमेटी अगर उस आइडिया को सर्वश्रेष्ठ मानती है तो ढाई लाख रुपये दिए जाएंगे। इसी तरह द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले आइडिया को डेढ़ लाख रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस वेबसाइट पर दें आइडिया
सांसद चौटाला ने बताया कि इसके लिए प्रतिभागी को सिर्फ उन की वेबसाइट www.dushyantchautala/one mp one idea वेबसाइट पर जाकर अपना आइडिया देना है। सांसद ने बताया कि यह प्रोजेक्ट पांच अक्तूबर से एक नवंबर तक है। इस प्रोजेक्ट के तहत हिसार लोकसभा का कोई भी व्यक्ति, समूह या गांव वेबसाइट पर जाकर अपना आइडिया दे सकता है। उन्होंनेे बताया कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार शिक्षा और कौशल, स्वास्थ्य, कृषि, पानी एवं सफाई, आवास और स्वच्छता, ऊर्जा और पर्यावरण, सामुदायिक और सामाजिक सेवा विषय पर आइडिया देने हैं।
विज्ञापन

युवा सांसद ने बताया कि इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा एक कमेटी भी गठित कर दी गई है, जो प्रतिभागियों द्वारा भेजे जाने वाले आइडिया को चेक करेगी। इस कमेटी में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल एवं पर्यावरण सहित विभिन्न विषयों से जुड़े सीनियर अधिकारी शामिल होंगे, जिसकी सूचना सिर्फ जिला प्रशासन के पास रहेगी। सांसद ने हिसार लोकसभा के सभी निवासियों से अपील की है कि वह इस वन एमपी वन आइडिया स्कीम में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लें, ताकि उनके बहुमूल्य सुझाव एवं आइडिया को लागू करने के लिए भी सरकार को लिख सकें। सांसद ने कहा कि वर्तमान सरकार पराली जलाने वाले किसानों को तरह तरह से प्रताड़ित कर रही है। सरकार के पास में न तो कोई विजन है और ना ही कोई योजना है। सांसद ने युवाओं से आह्वान किया है कि वह पराली से संबंधित भी सुझाव एवं आइडिया जरूर भेजें, ताकि किसानों की इस समस्या का न केवल स्थायी समाधान हो सके बल्कि किसानों को सरकार की दमनकारी नीतियों से भी बचाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें