फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिसार से 100 बसें भेजीं गुरुग्राम, लोकल से लेकर लंबे रूट पर यात्रियों की आज बढ़ेगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे का उद्धाटन करेंगे। इसको लेकर रविवार को हिसार से रोडवेज की 100 बसें भेजी गई हैं। इनमें 70 बसें हिसार और 30 बसें हांसी की शामिल हैं। इस कारण सोमवार को यात्रियों को लोकल से लेकर लंबे रूटों पर परेशानी उठानी पड़ेगी। रोडवेज की ओर से भूना, आदमपुर, सिवानी, राजगढ़, लाडवा, डाबड़ा सहित अन्य रूटों पर दौड़ने वाली बसों को गुरुग्राम भेजा गया है।
विज्ञापन


बता दें, कि रविवार दोपहर से ही हिसार से बसें गुरुग्राम के लिए भेजनी शुरू कर दी थी। इस कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि रविवार को अन्य दिनों के मुकाबले बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ कम थी। मगर कई रूटों पर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। यात्री बस के लिए इंतजार करते रहे। रोडवेज से एसएस सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को गुरुग्राम में होने वाले कार्यक्रम को लेकर 100 बसें भेजी गई हैं।



सरकार कर रही सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग : संघ



हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ ने गुरुग्राम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के दृष्टिगत राज्यभर के डिपुओं से बसों को गुरुग्राम भेजे जाने को सरकारी मशीनरी का दुरपयोग बताया है। संगठन के अनुसार बसों को एक ही जगह भेज दिए जाने से जहां विभागीय घाटा हो रहा है, वहीं विभिन्न रूटों के यात्री बसों के अभाव में परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के हिसार डिपो प्रधान अजय दुहन एवं संगठन सचिव दर्शन जांगड़ा ने कहा कि चाहे कोई सरकारी कार्यक्रम हो, रैली हो या कुछ और हो रोडवेज बसों को उस कार्यक्रम में भेज दिया जाता है। यह नहीं सोचा जाता कि इससे विभागीय घाटा होगा और जो रूट प्रभावित होंगे, उन क्षेत्रों के यात्री परेशान होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार दावा तो बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का करती है, लेकिन इस समय बेटियों की पढ़ाई प्रभावित होने की तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें