फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार सहित 10 जिलों में खुलेंगे आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

विज्ञापन
लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में मुख्य सचिव के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल अधिक - फोटो : Hisar
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश के 10 जिलों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले जाएंगे। इन केंद्रों की लॉन्चिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अगस्त को करेंगे। हरियाणा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम पंचकूला में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। एसीएस राजीव अरोड़ा सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों के अधिकारियों को कार्यक्रम के संबंध में जानकारियां दे रहे थे। इस अवसर पर हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा, राजस्व वित्तायुक्त नवराज संधू सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा में प्रथम चरण में आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के लिए 10 जिलों, अंबाला, फरीदाबाद, करनाल, सोनीपत, गुरुग्राम, कैथल, मेवात, पंचकूला, हिसार व जींद का चयन किया गया है। हिसार में इसके लिए राखी शाहपुर स्थित राजकीय आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी का चयन किया गया है। पंचकूला के अलावा शेष नौ जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयुष विभाग इन केंद्रों के शुभारंभ व संचालन के लिए नोडल विभाग की भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में इस कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रीय व राज्य स्तर के कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। इसके लिए उन्होंने एनआईसी के अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के लिए जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए। सभी संबंधित जिलों में कार्यक्रम की रिहर्सल 28 अगस्त को की जाएगी। कार्यक्रम में आशा, एएनएम सहित स्वास्थ्य व आयुष विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
इस अवसर पर हिसार मंडल आयुक्त विनय सिंह, उपायुक्त अशोक कुमार मीणा, हिसार एसपी शिवचरण, हांसी एसपी वीरेंद्र सिंह, हांसी एसडीएम वीरेंद्र सहरावत, हिसार एसडीएम परमजीत सिंह, नारनौंद एसडीएम सुरेंद्र सिंह, बरवाला एसडीएम डॉ. विनेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी एमपी कुलश्रेष्ठ, डीडीपीओ राजबीर धीमान व जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुशीला सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें