फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: आज से बदलेगी हवाओं की दिशा दिन-रात के तापमान में होगी कमी, बढ़ेगी ठंड

Wed, 16 Nov 2022 02:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

हरियाणा और एनसीआर में ठंड बढ़ेगी। रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे जाएगा। संभलकर गाड़ी से सफर पर निकलें, सुबह व शाम के समय अब धुंध छाएगी। 
विज्ञापन
गर्म कपड़े खरीदतें लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा समेत अन्य मैदानी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव हटने के साथ ही बुधवार से हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी हो जाएगी। ये हवाएं पहाड़ों से होकर आएंगी, इसलिए इनके असर से दिन व रात के तापमान में गिरावट आएगी, जिससे सुबह व रात को ठंड बढ़ेगी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले दो से तीन दिन में रात का तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच जाएगा। 

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में देश के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इनकी वजह से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी हिमपात हो रहा है। साथ ही मैदानी राज्यों में हल्की बारिश भी हुई है। 16 व 19  नवंबर को भी कमजोर श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे।

इसके प्रभाव से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में केवल बर्फबारी देखने को मिलेगी। आने वाले दिनों में हरियाणा व एनसीआर में ठंड अपने तेवर दिखाएगी, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव हटने के साथ ही मैदानी राज्यों में हवाओं की दिशा बदल जाएगी।
विज्ञापन


पवनों की दिशा हिमालय हिमाच्छादित शिखरों की तरफ से उत्तरी होने की वजह से हरियाणा व एनसीआर में ठंड में बढ़ोतरी होगी। साथ ही सुबह व शाम के समय धुंध भी देखने को मिलेगी। मंगलवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 24.0 से 28.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.0 से 17.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें