हरियाणा के रोहतक जिले में शादी के बाद ससुुराल जा रही दुल्हन तनिष्का पर फायरिंग के मामले में कई नए खुलासे हुए हैंं। गर्दन, हाथ व पेट में पांच गोलियां लगने के बावजूद तनिष्का को खुद से ज्यादा पति मोहन की फिक्र थी। लहूलुहान हालत में पीजीआई पहुंचने तक उसने पांच बार अपने पति से पूछा, आप तो ठीक हो ना। पीजीआई में डॉक्टरों ने उसकी चार गोलियां तो निकाल दी हैं, लेकिन अब भी वह जिंदगी व मौत के बीच संघर्ष कर रही है। वहीं दूल्हे मोहन ने बताया कि तनिष्का का परिवार उसकी रिश्तेदारी में आता है। तीन माह पहले दोनों के बीच रिश्ता तय हुआ। बैंड-बाजे के साथ वह बुधवार को बरात लेकर सांपला पहुंचा। धूमधाम से शादी हुई, लेकिन किसी को अनहोनी की आशंका नहीं थी। रात करीब साढ़े 10 बजे विदाई के बाद वे भाली आनंदपुर के लिए रवाना हुए। कार उसका चचेरा भाई सुनील चला रहा था, जबकि साला उज्ज्वल आगे बैठा था। जबकि मोहन दुल्हन के साथ पीछे बैठा था। गांव के शिव मंदिर के सामने ओवरटेक करके गाड़ी आई और उसमें से नीचे उतरे दो युवकों ने तनिष्का को गोलियां मार दीं। पढ़ें अन्य खबर...
जींद में वारदात: बिघाना गांव में गला काट कर महिला की हत्या, देवर पर हत्या का आरोप
हरियाणा के जींद जिले में अलेवा थाना क्षेत्र के बिघाना गांव में गुरुवार रात को एक महिला की हत्या कर दी गई। करीब 40 वर्षीय महिला होशियारी की हत्या गला काट कर की गई है। हत्या का आरोप महिला के देवर सुरेश पर लगा है। पढ़ें विस्तृत खबर...
कोरोना: नए वैरिएंट से लड़ने की तैयारियों के दावे...दूसरी लहर में हुई घोषणाओं पर भी नहीं हो पाया है काम पूरा
हरियाणा के कैथल जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना के नए वैरिएंट से लड़ने के लिए तैयारियां तो की जा रही हैं। लेकिन दूसरी लहर के समय की गई घोषणाओं पर आज तक काम पूरा नहीं हो पाया है। कलायत में आरटीपीसीआर लैब जहां अधूरी है। पूंडरी में बनने वाले ऑक्सीजन प्लांट पर अभी तक जमीनी स्तर पर काम भी शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि जिला नागरिक अस्पताल में पोर्टेबल अस्पताल व ऑक्सीजन प्लांट का काम पूरा हुआ है। पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा: एनसीआर के चार जिलों में अगले आदेश तक स्कूल बंद , 14 जिलों में प्रदूषण फैलाने वाले निर्माण कार्यों पर रोक
हरियाणा सरकार ने दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में खराब वायु गुणवत्ता सूचकांक को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के चार जिलों के स्कूल अगले आदेश तक बंद कर दिए हैं। वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख को देखते हुए गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर जिलों में स्कूलों को तुरंत प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया गया है। पढ़ें विस्तृत खबर...
करनाल: विधायक के गांव में युवक की गोली मारकर हत्या, एक ही परिवार के हैं मृतक और आरोपी
हरियाणा में नीलोखेड़ी के विधायक के गांव गोंदर में एक 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक गोल्डी के परिजन रकम सिंह ने बताया कि गांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र राणा के बेटे अजय की शादी निसिंग स्थित जीत पैलेस में थी। इस पैलेस में आरोपी अजीत राणा भी आया हुआ था। शादी के दौरान अजीत और गोल्डी के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान गांव के लोगों ने इनका आपसी समझौता करा दिया लेकिन अजीत कहासुनी की रंजिश अपने मन में ही रखे हुए था। पढें विस्तृत खबर...
किसानों के काम की खबर: निर्यात के लिए हैफेड ने शुरू की बासमती धान की खरीद, दो लाख क्विंटल खरीद का है लक्ष्य
हरियाणा के बासमती उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है। हैफेड द्वारा पहली बार निर्यात के उद्देश्य से बासमती धान की खरीद शुरू कर दी गई है। शुरुआती तौर पर करीब दो लाख क्विंटल बासमती धान की मार्केट रेट पर खरीद की जाएगी। इसके बाद इसे सऊदी अरब सहित अन्य जगहों पर निर्यात किया जाएगा। कैथल में गुरुवार से धान की खरीद शुरू करते हुए करीब 2000 क्विंटल धान खरीद की गई। इसके अलावा करनाल, कुरुक्षेत्र और सिरसा से भी बासमती धान की खरीद की जाएगी। पढ़ें विस्तृत खबर...