फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तेरह को कामकाज ठप रखेंगे

Tue, 05 Nov 2013 09:33 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर सिरसा जिले के सभी विभागों के कच्चे और पक्के कर्मचारी 13 नवंबर की हड़ताल में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


इस दिन कार्यालयों में कामकाज ठप रहेगा। 14 नवंबर को हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों की संयुक्त हड़ताल को समर्थन करते कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करेंगे।

हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के सदस्य महेंद्र शर्मा और राजमंदर शर्मा ने बताया कि सरकार की ओर से हरियाणा नंबर वन होने का बहुत प्रचार किया जा रहा है परंतु प्रदेश के कर्मचारियों का वेतन देश में नौ राज्यों के कर्मचारियों से कम है।

उन्होंने कहा कि सरकार मंत्रियों, विधायकों और बोर्ड निगमों के अध्यक्षों का वेतन बार-बार बढ़ा देती है परंतु कर्मचारियों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


हाल में पिछले दिनों हरियाणा के मंत्रियों-विधायकों का वेतन पंजाब और हिमाचल के मंत्रियों के बराबर किया जा चुका है, परंतु कर्मचारियों से भेदभाव किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कार्यालयों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों और कच्चे कर्मचारियों को बहुत कम वेतन दिया जा रहा है। इन कच्चे कर्मियों का ठेकेदारों और सरकार द्वारा शारीरिक व मानसिक शोषण किया जा रहा है।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के बराबर वेतनमान, कच्चे कर्मियों को पक्का करना, ठेकेदारी प्रथा, आउट सोर्सिंग की नीति पर रोक लगाना, पुरानी पेंशन नीति लागू करना, रोडवेज में निजी परमिट रद करना, सभी विभागों में पक्की भर्ती करना, मिनिस्टीरियल स्टाफ, पुलिस कर्मचारियों, वन विभाग, पटवारी और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को पंजाब के बराबर वेतनमान देना आदि मांगों को लागू किया जाए।
विज्ञापन


बैठक में कर्मचारी नेता सोहन सिंह रंधावा, प्रेमचंद शर्मा, लाल चंद, मदन लाल, आत्मा राम सहारण, कृपाशंकर त्रिपाठी, अविनाश कंबोज, धर्मपाल, रामकुमार भरोखां ने अपने विचार व्यक्त किए।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें