फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर विपक्ष हमलावर, हरियाणा सीएम के आवास का घेराव करेंगे कार्यकर्ता

Thu, 21 Mar 2024 11:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, हरियाणा

सार

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सियासत तेज हो गई है। विपक्ष एक साथ सत्ता पक्ष और चुनाव से ठीक पहले कार्रवाई पर सवाल उठा रहा है। 
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में आप नेता सुशील गुप्ता व अन्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा से भी इंडिया गठबंधन के नेताओं ने भाजपा पर हमला बोला है। नेआतों ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। इंडिया गठबंधन की ओर से आम आदमी पार्टी के कुरुक्षेत्र से लोकसभा उम्मीदवार सुशील गुप्ता ने एक्स पर लिखा है कि यह दौर भाजपा द्वारा बनाया गया अघोषित आपातकाल है।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि भाजपा INDIA गठबंधन से घबराई गई है। अरविंद केजरीवाल को रोकने की साजिश रच रही है, उन पर INDIA गठबंधन से अलग होने का दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन भाजपा नहीं जानती है कि अरविंद केजरीवाल के साथ पूरा देश खड़ा है।
विज्ञापन

दिल्ली के लिए निकले सुशील गुप्ता, कार्यक्रम स्थगित
सुशील गुप्ता ने लिखा कि मैं तत्काल दिल्ली जा रहा हूं इसलिए अपने लोकसभा क्षेत्र कुरुक्षेत्र के कल यानी 22 मार्च के पूंडरी विधानसभा के सभी जनसंपर्क कार्यक्रम कल तक स्थगित करता हूं। इस मुश्किल दौर में हमें आप सभी देशभक्तों का साथ चाहिए।

बृजेंद्र सिंह ने भी साधा सरकार पर निशाना
हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए बृजेंद्र सिंह ने लिखा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी न केवल असंवैधानिक है बल्कि राजनीतिक हताशा का स्पष्ट संकेत है। इस तरह की रणनीति का सहारा लेना लोकतंत्र के मूल सार को कमजोर करता है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों का घोर अपमान है।

दीपेंद्र ने बताया एजेंसियों का दुरुपयोग
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके देश के सभी विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने की भारतीय जनता पार्टी सरकार की कार्यशैली नई नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में सभी मजबूत विपक्षी आवाजों को कुचलने की कोशिश की गई है। देश में विपक्ष में ऐसी कोई पार्टी नहीं बची है, विपक्ष में कोई ऐसा कद्दावर नेता नहीं बचा है जो भाजपा सरकार के निशाने पर न हो और मैं इस कार्रवाई को उसी संदर्भ में देखता हूं। मैं इसे दुर्भाग्यपूर्ण मानता हूं लेकिन नहीं चौंका देने वाला। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से आप कार्यकर्ताओं में रोष
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने से आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया है। कार्यकर्ताओं ने जहां इस कार्रवाई को गलत बताया, वहीं इसके विरोध में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी के कुरुक्षेत्र सेक्टर 3 स्थित आवास का घेराव करने का भी ऐलान किया है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉक्टर सुशील गुप्ता ने प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए जताने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव को लेकर डरे हुए हैं जिसे चलते ही इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है यह कार्रवाई पूरी तरह से गलत तरीके से की गई है। जिसका लगातार विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है और इसी डर के चलते ही इस तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है, लेकिन आप कार्यकर्ता झुकने वाले नहीं है और जनता भी सब कुछ जानती है।
विज्ञापन


यह भारत का नया "लोकतंत्र" है: अभय
अभय चौटाला ने एक्स पर लिखा है कि जनता द्वारा चुने हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी के दम पर ठीक चुनावों से पहले गिरफ्तार किया जाता है। विपक्षी आवाजों को कुचलने के लिए ED और CBI का इस्तेमाल किया जा रहा है या फिर उन्हें दबाव से नीतीश कुमार, शिंदे, अजीत पवार और जयंत की तरह अपने साथ एनडीए में शामिल किया जा रहा है। हमने आगाह किया था, अगर मिल कर इनसे नहीं लड़ा गया तो भाजपा देश से लोकतंत्र खत्म कर देगी, जो भी भाजपा के खिलाफ बोलेगा उसे जेल में डाल दिया जाएगा। यह भारत का नया "लोकतंत्र" है।

हरियाणा कांग्रेस ने की पोस्ट
INDIA गठबंधन ना तोड़ने पर, झारखंड के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया , दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया।  कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते फ्रीज कर दिए। तानाशाह इतना डरा क्यों हुआ है? अगर 400 पार है तो ये घबराहट क्यों ताना-शाह जी ?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें