फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के युवक अमेरिका से डिपोर्ट: डंकी रूट से गए थे विदेश, दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची हरियाणा पुलिस

Sun, 26 Oct 2025 07:00 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज, एजेंसी कैथल

सार

कैथल के 14 लोगों को अमेरिका सरकार की तरफ से डिपोर्ट कर दिया गया। रविवार सुबह कैथल पुलिस दिल्ली एयरपोर्ट से लोगों को लेकर अपने वाहनों में आई।
विज्ञापन
विमान - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैथल के 14 लोगों को अमेरिका सरकार की तरफ से डिपोर्ट कर दिया गया। रविवार सुबह कैथल पुलिस दिल्ली एयरपोर्ट से लोगों को लेकर अपने वाहनों में आई। पुलिस प्रशासन को पहले ही लोगों की सूची भेज दी गई थी। जिसके बाद शनिवार शाम को कैथल पुलिस दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस लाइन में लोगों के परिवार सहित अन्य अपराधिक रिकॉर्ड को लेकर जांच की गई। कैथल पहुंचे लोगों में तारागढ़ निवासी 42 वर्षीय नरेश कुमार को छोड़कर किसी का अपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला। 

विज्ञापन


नरेश पर आबकारी एक्ट का मामला दर्ज है। वह कोर्ट की एक तारीख पर भगोड़ा घोषित है। बता दें कि रविवार देर रात को ही इन लोगों को दिल्ली एयरपोर्ट पर जहाज ने छोड़ा है। पुलिस की तरफ से शनिवार रात व रविवार सुबह सभी लोगों के परिजनों को सूचना भेज दी गई थी। इसके बाद सुबह आठ बजे ही परिजन पुलिस लाइन पहुंचना शुरू हो गए थे। पुलिस ने करीब एक बजे सभी लोगों से अपराधिक व अन्य रिकॉर्ड संबंधित जानकारी एकत्रित कर परिजनों को सौंप दिया। ये सभी युवा डंकी रूट से अमेरिका गए थे। इनमें से लगभग लोग डेढ़ साल से अमेरिका में रह रहे थे। इन युवाओं को वीजा नियमों के उल्लंघन और अवैध प्रवास के कारण जेल में भी बंद किया हुआ था। विदित रहे कि कैथल जिला से करीब एक हजार युवा अमेरिका में गए हुए हैं। डंकी रूट से ये सभी युवा अमेरिका में गए थे।

विज्ञापन

पुलिस 14 लोगों को दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर कैथल में पहुंची है। सभी लोगों को परिवारजन लेकर गए हैं। रविवार को पुलिस लाइन में उनका आपराधिक रिकॉर्ड जांचा गया। उन्होंने बताया कि रिकॉर्ड में सभी लोग अलग-अलग आयु वर्ग के हैं। -ललित डीएसपी, कैथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें