फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां इस बार पेश्ा होगा वोट ऑन अकाउंट

Fri, 24 Jan 2014 10:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार इस बार राज्य का पूरा वार्षिक बजट लाने की बजाए ‘वोट आन अकाउंट’ ही पेश कर सकती है। ये संकेत मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में दिए।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री से यह पूछे जाने पर कि हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र कब शुरू होगा और क्या इस बार पूरा बजट पेश किया जाएगा? मुख्यमंत्री का जवाब था कि चूंकि केंद्र सरकार की कई योजनाएं राज्य के योजनागत बजट में शामिल होती हैं, इसलिए अगर केंद्र सरकार द्वारा ‘वोट आन अकाउंट’ लाया जाएगा तो प्रदेश सरकार के लिए जरूरी होगा कि वह भी ‘वोट आन अकाउंट’ ही पेश करे।

केंद्र सरकार द्वारा 17 फरवरी से संसद का सत्र शुरू करने और ‘वोट आन अकाउंट’ ही पेश करने के बारे में जब मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा कि हरियाणा भी ‘वोट आन अकाउंट’ पेश करेगा। गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने भी वोट आन अकाउंट पेश करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


केजरीवाल का रेल भवन घेरना गलत : दीपेंद्र हुड्डा
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का रेल भवन को घेरने का प्रयास करना संवैधानिक और सैद्धांतिक तौर पर गलत है।

लोकतंत्र में किसी भी व्यक्ति को शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने का अधिकार है लेकिन जिस तरह केजरीवाल ने मुख्यमंत्री के नाते खुद को अराजकता फैलाने वाला बताया और अव्यवस्था फैलाई, वह सही नहीं है। रोहतक लोकसभा क्षेत्र में ज्यादा विकास के आरोपों पर दीपेंद्र ने कहा कि वे अपने क्षेत्र में घूमते हैं।

लोगों की समस्याएं सुनकर उसका हल करते हैं। अन्य सांसद भी इसी तरह घूमें। किसी भी सांसद या जनप्रतिनिधि को अपने क्षेत्र की मांग रखने, विकास कार्य करवाने में दिलचस्पी लेनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे बिना सुरक्षा के अपने क्षेत्र में लोगों के बीच रहते हैं। इसकी गवाह शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें