फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में क्लर्कों समेत ग्रुप तीन के 21000 पदों पर भर्ती जल्द

Tue, 17 Dec 2013 01:09 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार के विभागों, बोर्डों, निगमों में क्लर्कों समेत ग्रुप तीन के 21000 पदों पर भर्ती जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन


विभागों, बोर्डों, निगमों ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पास ये पद भरने का आग्रह पत्र भेज दिया है।

वैसे तो आयोग के पास 25000 पदों का आग्रह पत्र भेजा गया था, मगर कुछ विभागों ने योग्यता में बदलाव नहीं किया और आयोग ने चार हजार पद लौटा दिए।

अब विभाग नियमों में योग्यता का बदलाव करेगा। उसके बाद ये पद आयोग के पास भेजे जाएंगे।

अब माना जा रहा है कि आयोग की तरफ से बहुत जल्द 21000 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया जाएगा। शेष चार हजार पदों का विज्ञापन बाद में जारी होगा।

ग्रुप तीन के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा दो बार अफसरों की बैठक कर चुके हैं। उन्होंने गोहाना रैली में 65000 नौकरियों पर भर्ती करने का ऐलान किया था।

इनमें ग्रुप चार (डी) के करीब 16000 और ग्रुप तीन के 25000 पद शामिल हैं। ग्रुप चार के पदों का विज्ञापन मुख्य सचिव की तरफ से कभी भी जारी हो सकता है।

ग्रुप चार के आवेदन रोजगार विभाग लेगा जबकि ग्रुप तीन के आवेदन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग लेगा। आयोग के पास रिक्त पद भरने का आग्रह पत्र भेजने की समीक्षा मुख्य सचिव पीके चौधरी कर रहे हैं।
विज्ञापन



आर्थिक आधार पर आरक्षण देने का पत्र जारी किया
मुख्य सचिव ने पिछले सप्ताह सब उपायुक्तों, प्रशासनिक सचिवों और अन्य अफसरों को पत्र भेजकर कहा कि 7 मई, 2013 को सामान्य श्रेणी की जातियों के लिए आर्थिक आधार पर पिछड़ा प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश जारी किए थे।

साथ में वह प्रोफार्मा भी संलग्न था जिसे भरकर आवेदन के साथ देना था। उस प्रोफार्मा में कुछ विसंगतियां थी जो सरकार के ध्यान में आई थी। अब विसंगतियां दूर कर दी हैं और नया प्रोफार्मा जारी किया है।
विज्ञापन


इसलिए नए प्रोफार्मा के अनुसार आवेदन पत्र भरा जाएगा। गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने सामान्य श्रेणी की जातियों (पंजाबी, राजपूत, ब्राह्मण, वैश्य और अन्य अनारक्षित जातियां) में ढाई लाख रुपये सालाना आमदनी वाले परिवार को आर्थिक तौर पर पिछड़ा माना है और प्रदेश की नौकरियों, शैक्षणिक संस्थानों में 10 फीसदी आरक्षण दे रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें