फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू का युवा महोत्सव आज से

Wed, 23 Oct 2013 08:10 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी का युवा महोत्सव पर अगले तीन दिनों तक केआईआईटी में प्रदेश के तीस कॉलेजों के युवा कलाकार धमाल मचाएंगे। इस मौके पर आयोजित 36 सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विभिन्न कॉलेज के छात्र अपनी कलाकारी एवं अदाकारी का जलवा बिखेरेंगे।
विज्ञापन


इस बार कुछ नामचीन कॉलेज के छात्रों के युवा महोत्सव में हिस्सा नहीं लेने की खबर से माहौल में कुछ मायूसी जरूर है, पर आयोजकों ने इसके लिए जबर्दस्त तैयारी की है। तीन दिनों तक चलने वाले इन कार्यक्रमों के लिए कॉलेज में पांच स्टेज तैयार किए गए हैं। छात्र कलाकारों के रहने-खाने और सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। बृहस्पतिवार को कार्यक्रम की शुरुआत क्लासिक एवं ग्रुप डांस प्रतियोगिता से होगी।

कार्यक्रम इस प्रकार है:-
पहला दिन:
स्टेज एक-क्लासिक डांस, ग्रुप डांस,वन एक्ट प्ले। स्टेज दो-क्लासिक म्यूजिक, ग्रुप सांग। स्टेज तीन-एसकिट,संस्कृत श्लोक। स्टेज चार-कविता पाठ, हिंदी, उर्दू, अंग्र्रेजी, पंजाबी। स्टेज पांच-पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग
विज्ञापन

दूसरा दिन:
स्टेज एक-ग्रुप सांग, मिमिक्री, वन एक्ट प्ले। स्टेज दो-गीत गजल, भजन,वेस्टर्न सांग। स्टेज तीन-डिबेट,ग्रुप डिस्कसन,मॉक इंटरव्यू। स्टेज चार-डिबेट हिंदी। स्टेज पांच-पोस्ट मेकिंग।
विज्ञापन

तीसरा दिन
स्टेज एक-कव्वाली, फॉक ग्रुप डांस। स्टेज दो-क् वीज, स्टेज तीन- सिंपोजियम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें