फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से करें देसी-विदेशी पक्षियों का दीदार

Mon, 30 Sep 2013 07:53 PM IST
गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर पक्षी विहार में देसी-विदेशी परिंदों के दीदार के लिए एक दिन और इंतजार करना पड़ेगा। अब यह एक की बजाय दो अक्तूबर को खोला जाएगा। फिलहाल यहां पक्षियों की करीब 100 प्रजातियां देखी जा सकेंगी।
विज्ञापन


पांच महीने बाद सुल्तानपुर पक्षी विहार में फिर परिंदों की चहचहाहट गूंजेगी। इसके लिए पहले एक अक्तूबर का दिन मुकर्रर किया गया था। प्रभारी सुरेश शर्मा के अनुसार, कल से वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह शुरू हो रहा है।

सोहना में इसको लेकर बड़ा कार्यक्रम होगा। लिहाजा पूरा प्रबंधन उसकी तैयारी में है। इस कारण मंगलवार को छुट्टी घोषित की गई है।

मुफ्त में कर सकेंगे दीदार
सात दिन तक सैलानी मुफ्त में परिंदों को देख सकेंगे। सुरेश शर्मा के अनुसार, वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के तहत सैलानियों के लिए यह सुविधा दी गई है। हर उम्र के देसी-विदेशी सैलानियों के लिए यह सुविधा रहेगी। फिलहाल यहां 97 प्रजातियां देसी और तीन विदेशी परिंदों की गिनी गई हैं। सात-आठ प्रजातियां ऐसी हैं जिन्हें इसमें शामिल नहीं किया गया है। विदेशी प्रजातियों में कोमन टील, सवलर तथा व्हाइट आई पोचार्ड यहां पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


सात दिन बाद लगेगा टिकट
सात दिन के बाद यहां टिकट लगेगा। पांच रुपये भारतीय सैलानियों के लिए, छोटे बच्चों के लिए दो रुपये तथा विदेशी सैलानियों के 40 रुपये लगेंगे।

समय बदलेगा
सैलानियों की सुविधा और मौसम के मिजाज को देखते हुए इसके समय में बदलाव किया जा रहा है। नया समय अगले सप्ताह लागू किया जाएगा। अभी सुबह 6:30 से शाम 4:30 तक यहां प्रवेश मिल सकेगा।

पिकनिक स्पॉट नहीं
सैलानी इस बात का खास ख्याल रखें कि यह पिकनिक स्पॉट नहीं है। पिकनिक मनाने वालों के खिलाफ इस बार प्रबंधन जुर्माना लगाने की तैयारी में है। सुरेश शर्मा के अनुसार, लोग यहां पिकनिक मनाने आते हैं। बोतल, खाने के पैकेट और बचा खाना यहां फेंक देते हैं। वाइल्ड एक्ट प्रोटेक्शन में इसकी मनाही है और कार्रवाई का प्रावधान है। यह वन्य जीवों के लिए सही नहीं है।

ऐसे पहुंचे
सुल्तानपुर झील गुड़गांव से 15 किलोमीटर झज्जर रोड पर फर्रूखनगर के पास है। दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद की ओर से आने वाले गुड़गांव पहुंचकर पटौदी चौक से बसई होते हुए यहां पहुंच सकते हैं। यहां तक पहुंचने के लिए मेट्रो का उपयोग किया जा सकता है। किसी भी मेट्रो स्टेशन पर उतरकर सिटी बस से बस अड्डे से वहां तक के साधन भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें