फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर मीटर लगाओ, छूट पाओ

Mon, 30 Sep 2013 07:01 PM IST
गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे जल्द ही लागू किया जाएगा। बिजली चोरी रोकने को निगम ने मीटर को पिलर बॉक्स पर लगाने का फैसला किया है। अधिकारियों के अनुसार गुड़गांव सर्कल में करीब 17 प्रतिशत लाइनलॉस हो रहा है।
विज्ञापन


इससे निगम को हर महीने 30 से 40 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। इसको कम करने के लिए बिजली चोरी रोकने की योजना है। मीटर घर से बाहर होंगे तो चोरी रोकना आसान होगा।

गुड़गांव सर्कल में 45 गांव शामिल हैं। इसमें अधिकतर गांवों में उपभोक्ताओं के मीटर घर के अंदर हैं। ऐसे उपभोक्ताओं के मीटर घर से बाहर पिलर पर लगाना एक चुनौती है। इसलिए निगम ने छूट का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन


बिजली निगम के अधिकारियों की ओर से प्रमाण पत्र जारी करने पर ही यह छूट मिलेगी। निगम के निदेशक विजय चौधरी ने कहा कि ग्रामीण इलाके के उपभोक्ताओं के लिए इस तरह की योजना तैयार की गई है।

इस पर जल्द ही फैसला लेकर लागू कराया जाएगा। उपभोक्ताओं को दस प्रतिशत की छूट मिलेगी तो वह राजी हो जाएंगे। साथ ही बिजली निगम को भी हर महीने बेहतर राजस्व मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें