फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सड़कों पर लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

Fri, 27 Sep 2013 06:28 PM IST
गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
इस पर करीब 6 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनमें अधिकतर सड़कें पुराने शहर के दायरे में हैं। अगले एक माह में यह काम पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस की ओर से निगम अधिकारियों को एक सूची सौंपी गई थी, जिसमें हादसे वाले प्रमुख क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें न होने की जानकारी दी गई थी।

पुलिस की ओर से इन सड़कों पर लाइटें लगवाने का अनुरोध किया गया था। इस पर निगम की इंजीनियरिंग विंग ने सर्वे कराया। सर्वे के आधार पर सड़कों की सूची बनाई गई है, जिसके आधार पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन


निगम के मुख्य अभियंता बीएस सिंगरोहा ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों के लिए अलग से प्रोजेक्ट बनाया गया था। कुछ एरिया में प्रमुख सड़कों के साथ ही स्ट्रीट लाइटों का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


निगम की ओर से एमडीआई चौक से अतुल कटारिया चौक, महरौली रोड, ओल्ड दिल्ली रोड, पटौदी रोड से उमंग भारद्वाज चौक, बसई रोड, सेक्टर 4-7 चौक से रेलवे स्टेशन और सिविल लाइन रोड पर स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें