फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर खूब हुई खरीदारी

Fri, 01 Nov 2013 11:17 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस पर शुक्रवार को खूब कारोबार हुआ। सदर बाजार से लेकर एमजी रोड और सोहना रोड स्थित मॉल्स में जमकर खरीदारी हुई। बाजार में सोने, चांदी और बर्तनों की खूब बिकवाली हुई।
विज्ञापन


शहर के आम मार्केट में इतनी भीड़ थी कि पैदल निकलना मुश्किल हो रहा था। सदर बाजार और सेक्टर-14 मार्केट में रौनक पूरे शबाब पर थी। यहां का विशाल मेगामार्ट पूरी तरह से पैक हो गया था।

वहीं सहारा मॉल के बिग बाजार में भी काफी भीड़ थी। जिंदल ज्वेलर्स के अमित जिंदल ने बताया कि धनतेरस पर चांदी के सिक्के सबसे अधिक बिके। वहीं गोल्डसूक में हजारों लोगों ने सोने-चांदी के सिक्के खरीदे। इस दौरान लकी ड्रॉ भी निकाला गया।
विज्ञापन


उधर, सदर बाजार के क्रॉकरी विक्रेता सुनीत का कहना है कि धनतेरस ने काफी राहत दी है। पिछले तीन माह से सामान कम बिक रहे थे। धनतेरस के दिन सब कुछ सेल हो गया। लोगों ने टी-सेट, लेमन सेट और डिनर सेट खूब खरीदा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें