फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर युवक से पिस्टल व नगदी छीनी

Sun, 13 Oct 2013 07:54 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्ति नगर निवासी एक युवक ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मारपीट कर पिस्टल व नगदी छीनने का मामला दर्ज कराया है। इस संबंध में सेक्टर चार पुलिस चौकी के पास शिकायत आई है।
विज्ञापन


मारपीट में घायल युवक शरद यादव ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर नौ में रहने वाले अपने चाचा के घर से लौट रहा था। सेक्टर चार के पास सफेद रंग की होंडा सिटी ने उसकी कार को ओवर टेक कर लिया। उस कार से राजकुमार उर्फ राजू, सुनील सेठी, कपिल और अजय उतरे। राजकुमार उसकी कार में आगे बैठ गया। उसने कहा कि आठ अक्तूबर को चंद्र डेयरी वालों से झगड़ा हुआ था। तुम रामकिशन गांधी को जानते हो, उसे यहां बुला लाओ। शरद ने मना किया तो राजकुमार के इशारे पर अजय और कपिल भी उसकी कार में बैठ गए। उन्होंने पिस्तौल दिखाकर पहले उसे जबरन शराब पिलाई।

फिर उसे पिस्तौल के बल पर सेक्टर चार की मकान संख्या 741 के सामने ले गए। वहां कुछ अन्य युवक पहले से थे। कार से उतारकर जब उन लोगों ने उसके ऊपर हमला किया तो उसने बचाव में अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली। उस पर फायर किया पर निशाना चूक गया और गोली उसकी कार में घुस गई। उन लोगों ने उसके ऊपर बेसबाल के डंडे से हमले किए। उसने आरोप लगाया कि वे लोग पिस्टल और नगदी भी छीन ले गए। इस संबंध में पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर राजकुमार और कपिल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें