फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद भतीजी की हत्या

Wed, 02 Oct 2013 11:33 PM IST
गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में रहने वाले एक चालक ने दुष्कर्म के बाद 12 साल की अपनी भतीजी की हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने सबूत नष्ट करने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। वहां से उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सरस्वती विहार कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने 12 साल की बच्ची का शव बरामद किया। पोस्टमार्टम के बाद मिले कुछ अहम सुराग के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार असम का रहने वाला शख्स अपने परिवार के साथ पांच साल से सरस्वती विहार में रह रहा है।

आरोपी निजी कंपनी का वाहन चालक है। वह अपने बेटे की देखभाल के लिए अपने दूर के रिश्ते में लगने वाली भतीजी को अपने साथ रखा था। रविवार को वह घर में अकेली थी और आरोपी की पत्नी ब्यूटी पार्लर गई हुई थी। इस दौरान उसने बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद चुन्नी से गला घोंट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


मकान मालिक राहुल यादव ने पुलिस को बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद ऐसा माहौल बनाया कि बच्ची की  बीमारी से मौत हुई है। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस को जानकारी दी गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें