जिले में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया। इस मौके पर नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प भी लिया गया।
केआईआईटी कॉलेज में रघुपति राघव की धुन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी और निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। बीटेक फाइनल ईयर की छात्रा पूनम ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री ने जिस देश के लिए बलिदान दिया, वही हमारा देश आज कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है।
नीरज ने कहा कि यह ऐसा दिन है, जिसे पूरे जोश और उत्साह से मनाना चाहिए। कार्यक्रम में केआईआईटी के चेयरमैन बीआर कामराह, डायरेक्टर जनरल एसएस अग्रवाल ने भी विचार रखे। कांग्रेस सेवादल कार्यकारिणी ने भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई।
सेवादल के जिलाध्यक्ष इंद सिंह सैन ने लोगों से दोनों महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर बादशाहपुर विधानसभा विधायक राव धर्मपाल, पूर्व मंत्री धर्मबीर गाबा ने भी विचार रखे। पूर्वा जन विकास मंच ने राजीव नगर में बैठक की।
इसकी शुरुआत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके की गई। सेक्टर-14 मार्केट एसोसिएशन ने विकलांगों को ट्राई साइकिलें वितरित कीं। एसोसिएशन के प्रधान दिनेश शर्मा समेत मार्केट एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारियों ने गरीबों को फल बांटे।
बंधुआ मुक्ति मोर्चा ने भी गांधी जयंती मनाई। सोहना के दमदमा गांव में नशामुक्ति जागरण अभियान चलाया गया। इस दौरान नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर दमदमा गांव के हरपाल सिंह आर्य, राजपाल, सत्यदेव, अमर सिंह, जिले राम, सुनील कुमार, संगीता आर्य, अनीता देवी, मोहन देवी, अमावती, रामवती आदि ने भाग लिया।