फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रूट पर शुरू हुई बस सेवा

Mon, 30 Sep 2013 06:49 PM IST
गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज ने तीन रूटों पर सिटी बस सेवा आरंभ की घोषणा की थी। लेकिन आज बस अड्डा से सिकंदरपुर मैट्रो स्टेशन तक ही सेवा शुरू की जा सकी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कर्मचारियों की कमी के अभाव में इन रूटों पर सेवा शुरू नहीं हो पाई। सोमवार से रोडवेज ने उक्त तीनों रूटों पर बस सेवा आरंभ करनी थी। लेकिन एक रूट पर बस सेवा आरम्भ हो सकी।

रोडवेज के एक निरीक्षक रैंक के अधिकारी ने बताया कि चालकों की कमी के कारण बस सेवा शुरू नहीं हो सकी। फिलहाल जिन रूटों पर बसें चल रही है उन्हें हटाना मुनासिब नहीं था। इस अधिकारी ने बताया कि बस अड्डा से पालम विहार, सेक्टर 22, 23 होते हुए उद्योग विहार से सिकंदरपुर मैट्रो स्टेशन तक सेवा आरंभ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे करीब 15 हजार यात्रियों को रोजाना लाभ मिलेगा। इस रूट पर सामान्य बसों के अलावा एक निश्चित अंतरान में एसी बस की सुविधा भी प्रदान की गई है। दूसरी ओर डिपो महाप्रबंधक ने कहा कि जल्दी ही इन रूटों पर यात्रियों को बस सेवा प्रदान कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें