फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव, सेक्स और धोखा

Tue, 01 Oct 2013 07:25 PM IST
गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
पालम विहार पुलिस ने इंजीनियर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए उसका मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया है। इंटरनेट पर भी उसकी असलियत पता की जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम को पालम विहार थाने में मूल रूप से गोरखपुर (यूपी) की एक युवती ने शिकायत दी। उसने पुलिस को बताया कि एक मेट्रोमोनियल साइट पर उसने अकाउंट बनाया हुआ है। उस पर उसका पूरा स्टेटस अपलोड है।

वह उद्योग विहार की एक कंपनी में काम करती है। करण शर्मा नामक एक युवक ने उससे फोन पर संपर्क कर दोस्ती की। बाद में उसने उसे शादी का झांसा दिया। इस दौरान करण की उसके साथ कई अंतरंग मुलाकातें भी हुईं। करण ने शीतला माता मंदिर में जाकर उसकी मांग में सिंदूर भरकर जल्दी ही विधिवत शादी करने की पेशकश की।
विज्ञापन


उसके एक महीने तक वह उससे लगातार मिलता रहा। पिछले कई दिनों से वह अचानक गायब हो गया। मेडिकल जांच में पता चला कि वह गर्भवती है। थाना प्रभारी नरेश ने बताया कि युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें