फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त शटल बस सेवा

Tue, 19 Nov 2013 08:31 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को एनसीआर का सबसे बड़ा मॉल (एंबियंस मॉल) रैपिड मेट्रो से सीधे जुड़ गया है। एंबियंस मॉल प्रबंधन ने रैपिड मेट्रो के मालसरी अवेन्यू स्टेशन तक शटल सेवा शुरू की है।
विज्ञापन


यह सेवा यात्रियों के लिए बिल्कुल मुफ्त है। गुड़गांव में यह इस प्रकार की पहली अनोखी सेवा है। यात्रियों को मॉल और स्टेशन से हर 30-30 मिनट के अंतराल पर यह शटल मिलेगी।

दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेस-वे स्थित एंबियंस मॉल तक पहुंचना रैपिड मेट्रो यात्रियों के लिए काफी आसान हो गया है। एंबियंस मॉल की शटल सेवा यात्रियों को मॉल के गेट नंबर पांच पर सुबह 11 बजे से रात 8:30 बजे तक मिलेगी।
विज्ञापन


इसमें सवार होने वाले यात्रियों को शटल मात्र 10 मिनट में रैपिड मेट्रो से मालसरी अवेन्यू स्टेशन तक पहुंचा देगी। रैपिड मेट्रो स्टेशन यात्रियों को इस शटल सेवा के बारे में जानकारी दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

एंबियंस मॉल एक ऐसा स्थान है, जहां पर रोज 45-50 हजार का फुटफॉल आम तौर पर दर्ज किया जाता है। वहीं वीकेंड पर यह फुटफॉल एक लाख से भी ऊपर पहुंच जाता है।

ऐसे में शटल बस सर्विस उन यात्रियों के लिए काफी राहत भरी होगी, जोकि यहां घूमने आते हैं। रैपिड मेट्रो रेल गुड़गांव की प्रवक्ता ने बताया कि एंबियंस मॉल की इस शटल सेवा का रोज सैकड़ों यात्रियों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें