शीतला माता रोड स्थित एक सर्विस स्टेशन के सामने से टोयोटा की फॉर्च्यूनर गाड़ी गायब हो गई। बस अड्डा चौकी पुलिस ने गाड़ी मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
चौकी प्रभारी बाबू लाल ने बताया कि मूलरूप से ततारपुर का रहने वाला रिषी कुमार (30 साल) यहां प्रेम मंदिर में रहता है। उसका पुरानी गाड़ियों की खरीद-बिक्री का काम है।
तीन दिन पूर्व उसने अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी (एचआर 26 बीएस-9011) सर्विस के लिए शीतला माता रोड स्थित गंगा सर्विस स्टेशन में भेजी थी। बुधवार को वह अपनी गाड़ी लेने पहुंचा तो वहां गाड़ी नहीं मिली।
बाबूलाल के मुताबिक, सर्विस स्टेशन के कारिंदों ने बताया कि सुबह गाड़ी गैराज से निकालकर सामने खड़ी की थी।