फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में मौत के बाद लोगों ने बवाल काटा

Wed, 30 Oct 2013 08:44 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर स्थित एक निजी अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत के बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा। उग्र लोगों ने शव को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रखकर अस्पताल पर पथराव किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नाहरपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार कैंसर की आखिरी स्टेज में था। उसे मंगलवार रात को मानेसर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। रात को ही उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

सुबह जब परिजन शव लेने पहुंचे तो अस्पताल प्रबंधन ने 70 हजार रुपये का बिल बना दिया। परिजनों ने बिल कम करने की मांग की, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने ऐसा करने में खुद को असमर्थ बता दिया।
विज्ञापन


सूचना जब गांव के लोगों को लगी तो वे अस्पताल पहुंच गए और पथराव शुरू कर दिया। लोगों के गुस्से को देखते हुए शव उनको सुपुर्द कर दिया गया।

इसके बाद लोगों ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर लोगों को शांत कराया। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें