फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग इंजीनियर ने जान दी

Sat, 26 Oct 2013 08:48 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-56 में रहने वाले इंजीनियर ने बीमारी से तंग आकर शुक्रवार की रात पंखे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने सुसाइड नोट के बाद शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला उप्पल राम (45) पुत्र उपेंद्र राम एलएनटी कंपनी में इंजीनियर के पद  पर तैनात था। कंपनी की ओर से उसे सेक्टर-56 में सी नंबर प्लाट पर फ्लैट उपलब्ध कराया गया था।

काफी दिनों से वह बीमार रहता था। पुलिस के अनुसार दो दिन पहले उसकी हुई जांच रिपोर्ट में उसे गंभीर बीमारी का खुलासा हुआ। इसके बाद उसने शुक्रवार की रात को अपने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके कमरे में पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेवार बताया है। उसने आत्महत्या का कारण गंभीर रूप से बीमार होना बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें