फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा उत्सव की तैयारियां पूरी

Sat, 12 Oct 2013 10:57 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सिटी में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर दशहरा उत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। रावण दहन के लिए रामलीला कमेटियों, आरडब्लूए और सांस्कृतिक संस्थाओं ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन


इस बार भी महावीर चौक के नजदीक गौशाला मैदान में मुख्य आयोजन होगा। शहर में सबसे ऊंचा पुतला न्यू कॉलोनी के दशहरा ग्राउंड में जलाया जाएगा।

श्री सनातन धर्म रामलीला की ओर से यहां दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कमेटी के अरविंद गुप्ता ने बताया कि शाम चार बजे श्री रामलीला संबंधित झांकियों के साथ गीता भवन से प्रस्थान किया जाएगा। दशहरा मैदान में जाकर रामलीला का मंचन होगा। राम-रावण युद्ध के बाद रावण दहन किया जाएगा।

गौशाला मैदान में जलेगा 60 फुट का रावण
दशहरा मेला और श्री दुर्गा रामलीला कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में गौशाला मैदान में दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। इसकी अध्यक्षता पुलिस कमिश्नर आलोक मित्तल करेंगे, जबकि मेयर विमल यादव कार्यक्रम में बतौर अध्यक्ष शिरकत करेंगे। समिति के प्रधान दलीप साहनी ने बताया कि दशकों से यहां भव्य आयोजन की परंपरा चली आ रही है। इस बार यहां 60, 55 और 50 फुट के पुतलों का दहन किया जाएगा। श्री दुर्गा रामलीला कमेटी के रमेश कालरा ने बताया कि रावण दहन का शुभ मुहूर्त संध्या काल में होता है, ऐसे समय में जब सूर्यास्त हो रहा हो।
विज्ञापन


पुरानी दिल्ली की चाट के शौकीन पहुंचें सेक्टर 14
सेक्टर-14 में गुड़गांव सांस्कृतिक समिति की ओर से दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन उन लोगों के लिए खास होगा, जो पुरानी दिल्ली की चाट-पकौड़ियों के शौकीन हैं। समिति के प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि यहां नौ साल पहले इस परंपरा का आगाज हुआ था। यहां आने वालों के लिए खरीदारी के साथ पुरानी दिल्ली के मशहूर व्यंजनों का लुत्फ मिलेगा। दिनेश ने बताया कि इस बार 60 फुट के पुतले का दहन होगा।

कहां कितने बजे रावण दहन
-गौशाला मैदान, सेक्टर-14 में 5:30 से 7:30 बजे तक
-सेक्टर नौ-दस चौक पर 6:30 से 7:30 तक
-सेक्टर 57 (वजीराबाद गांव) में 6:00 से 7:00 बजे
-न्यू कॉलोनी दशहरा ग्राउंड सहित सुशांत लोक व अन्य स्थानों पर 5:00 से 7:00 बजे
-पटेल नगर, मदनपुरी, अर्जुन नगर, प्रेममंदिर सहित कई अन्य स्थानों पर रात 11 बजे से

सेक्टर पांच में निकलेगी झांकी
गुड़गांव(ब्यूरो)। सेक्टर तीन, पांच और छह की संयुक्त आरडब्लूए की ओर से मेला ग्राउंड में मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर राम-जानकी और राम दरबार की झांकियां निकाली जाएंगी। प्रधान मीनू सिंह ने बताया कि आरडब्लूए की ओर से हर बार दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाता है। शिवाजी नगर में भी यूथ क्लब की ओर से भी झांकियां निकालकर रावण-मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए जाएंगे। क्लब के प्रधान मनीष बतरा ने बताया कि इस बार तीनों पुतले 50-50 फुट के बनवाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें