फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव समाज ने सलवान को 29 रनों से किया पराजित

Thu, 31 Oct 2013 11:17 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
डीपीजीआईटीएम में चल रहे टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के चौथे दिन भी कई मुकाबले हुए। पहले मैच में सलवान पब्लिक स्कूल और देव समाज पब्लिक स्कूल की टीमों के बीच मैच हुआ। सलवान की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।
विज्ञापन


टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी देव समाज पब्लिक स्कूल टीम की शुरुआत काफी खराब रही। उसके दो विकेट जल्दी-जल्दी गिर गए। उसकी पूरी टीम 86 रनों पर ऑल आउट हो गई।

इसमें देवांशु ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। सलवान के ऋषभ ने चार ओवरों में छह रन देकर चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सलवान की टीम 69 रनों पर ऑल आउट हो गई। सलवान की ओर से ऋषभ ने सर्वाधिक 16 रन बनाए।
विज्ञापन


दूसरा मैच डीपीएस सुशांत लोक और विवेक भारती पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें डीपीएस ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर उसने 144 रन बनाए।
विज्ञापन


डीपीएस कि ओर से इशांत ने सर्वाधिक 38 और शुभम ने भी 37 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विवेक भारती टीम 55 रनों पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें