फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो फीसदी घरों में मिला डेंगू का लारवा

Thu, 10 Oct 2013 11:41 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मच्छरों की पैदावार अब कम होने लगी है। पहले दस फीसदी घरों में मच्छर पनप रहे थे, अब महज दो फीसदी घरों में लारवा मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग इसे फॉगिंग और तापमान में आई कमी का परिणाम बता रहा है।
विज्ञापन


जिला मलेरिया विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर में कुल 63,072 घरों की जांच की गई। इनमें से 5,275 घरों में मच्छर पनपते मिले थे। 4,852 घर ऐसे थे, जिनके पास मच्छरों का लारवा पनप रहा था।

स्वास्थ्य विभाग को अंदेशा था कि इस बार डेंगू का डंक नवंबर माह के अंत तक रहेगा, पर एक सप्ताह की फॉगिंग रिपोर्ट आने के बाद मलेरिया विभाग और स्वास्थ्य विभाग को राहत मिल गई है। जिले में एक से सात अक्तूबर के बीच लारवा मिलने के मामलों में आठ फीसदी कमी आई है।
विज्ञापन


सात अक्तूबर तक कुल 13007 घरों की जांच हुई, जिनमें से 937 के भीतर और 532 के पास लारवा मिला। नौ अक्तूबर को राम नगर, सेक्टर चार, सरयू विहार, सूरत नगर, न्यू कालोनी, अर्जुन नगर, प्रताप नगर, खांडसा, सेक्टर-53, मानेसर, सेक्टर-31, राजीव नगर में कुल 2896 घरों की जांच हुई। केवल 42 घरों के भीतर और 19 घरों के पास मच्छरों का लारवा मिला।

हालांकि शहर के कुछ इलाके अब भी डेंगू के लिहाज से बेहद संवेदनशील हैं। इनमें सरहौल, मुल्लाहेड़ा, डूंडाहेड़ा, कार्टरपुरी, लक्ष्मण विहार, कासन, अशोक विहार, शीतला कालोनी, डीएलएफ और सुशांत लोक प्रमुख हैं।

जल्द निजात मिलने का आसार
मच्छरों की पैदावार यूं ही कम होती रही तो दीपावली से पहले ही मलेरिया और डेंगू से पूरी तरह निजात मिल जाएगी। सिविल सर्जन डॉ. पुष्पा बिश्नोई का कहना है कि मच्छरों का अंतिम लारवा मिलने तक रोकथाम के उपाय कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें