फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू : नए सिरे से शुरू किया गया अभियान

Tue, 15 Oct 2013 11:03 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू से सोमवार को हुई एक महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग नए सिरे से अभियान चला रहा है। गुड़गांव में डेंगू के कुल 222 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं संभावितों की संख्या भी काफी है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने पहले से चल रहे एंटी डेंगू अभियान की समीक्षा की है। इसके बाद नए सिरे से मुहिम शुरू की जा रही है। इसमें उन क्षेत्र को एक बार फिर से चिह्नित किया जा रहा है, जहां से डेंगू के मामले आए हैं। यहां पर एंटी लारवा और इंडोर फॉगिंग शुरू कर दी गई है।

मलेरिया विभाग की टीमें भी डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का अवलोकन कर रही हैं। जागरूक करने का भी अभियान चलाया जा रहा है। गुड़गांव की सीएमओ पुष्पा बिश्नोई ने बताया कि गुड़गांव में डेंगू नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि एक महिला की डेंगू से मौत की पुष्टि हुई है। सेक्टर-40 निवासी यह महिला दिल्ली में डेंगू की चपेट में आई थी। उसकी आर्टेमिस हॉस्पिटल में मौत हुई है।
विज्ञापन


निजी अस्पताल फैला रहे डर
सीएमओ पुष्पा बिश्नोई ने कहा कि कुछ निजी अस्पताल डेंगू के नाम पर डर फैला रहे हैं। प्लेटलेट्स कम होने पर ही वह डेंगू घोषित कर देते हैं, जबकि किसी भी प्रकार के बुखार में प्लेटलेट्स घट जाती हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू का प्रकोप खत्म करने में आम लोगों को भी साथ देना होगा। मच्छरों की ब्रीडिंग पर लोग खुद भी अंकुश लगाएं। सीएमओ ने कहा कि 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तापमान पर डेंगू का प्रकोप खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें