जिला बाल कल्याण परिषद् की ओर से बुधवार को बाल भवन में दो दिवसीय क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं की शुरुआत की गई। इसमें गुड़गांव जोन के लगभग एक हजार स्कूली बच्च भाग ले रहे हैं।
पहले दिन सोलो डांस के दूसरे ग्रुप में फरीदाबाद की श्रुति प्रथम तथा गितरथों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सीसीए स्कूल (गुड़गांव) की वंदिता स्वामी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सोलो सांग के तीसरे ग्रुप में शारदा इंटरनेशनल स्कूल की प्राची ने प्रथम, फरीदाबाद की राजेश्वरी ने दूसरा तथा सीसीए स्कूल की जसवीन मल्होत्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सोला डांस के प्रथम ग्रुप में फरीदाबाद की जसमीत ने प्रथम तथा गुड़गांव की हर्षित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया व अलीश ने रेवाड़ी से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सोलो डांस में झज्जर की कोमल ने प्रथम, रेवाड़ी से यश्वनी ने दूसरा तथा पलवल की सुष्मिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस में श्री एसएन सिद्धेश्वर सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गुरुद्वारा रोड) ने प्रथम तथा हैप्पी एवर ग्रीन स्कूल महेंद्रगढ़ (नारनौल) ने दूसरा और एचडीसी सेकेंडरी स्कूल, सालावास (झज्जर) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी सज्जन सिंह ने बच्चों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।