फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांव को मिली चेस टूर्नामेंट की मेजबानी

Sat, 19 Oct 2013 11:08 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच वर्ष बाद गुड़गांव को एक बार फिर से इंटरनेशनल ग्रैंड मास्टर चेस टूर्नामेंट की मेजबानी मिल गई है। एक जनवरी, 2014 से शहर के सन सिटी वर्ल्ड स्कूल में इस टूर्नामेंट का आगाज होगा। हरियाणा शतरंज एसोसिएशन इसकी मेजबानी मिलने से काफी उत्साहित है।
विज्ञापन


गुड़गांव में दुनिया भर से दिमाग के बाजीगरों का मेला लगेगा। यह एक ओपन इंटरनेशनल ग्रैंड मास्टर टूर्नामेंट है। इसमें किसी भी देश का खिलाड़ी हिस्सा ले सकता है। सेक्टर-54 स्थित सन सिटी वर्ल्ड स्कूल में इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं।

हरियाणा शतरंज एसोसिएशन ने स्थानीय स्तर पर टूर्नामेंट की व्यवस्था का निर्देश जिला एसोसिएशन को दिया है। हरियाणा शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश गर्ग और महासचिव नरेश शर्मा ने बताया कि विजेता को दो लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन


उप-विजेता को एक लाख 50 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाले को एक लाख रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। टूर्नामेंट में विभिन्न श्रेणियों में 68 खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।

देश-विदेश के लगभग 250 खिलाड़ियों के टूर्नामेंट में शिरकत करने का अनुमान है। 20 ग्रैंड मास्टर और 50 इंटरनेशनल मास्टर भी अपना हुनर दिखाएंगे। टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए जिला चेस एसोसिएशन के चेयरमैन राजू वर्मा और प्रधान शर्मेंद्र सिंह ने कमेटियों का गठन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें