फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक से लूटपाट के आरोपी का स्केच जारी

Sun, 22 Sep 2013 05:36 AM IST
Gurgaon
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव। पांच दिन पहले आईएमटी मानेसर में ऑटो चालक के साथ लूट की हुई घटना पुलिस के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है, पर कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इस संबंध में शनिवार को लुटेरे का स्केच जारी किया गया।
विज्ञापन

मामले के अनुसार, नोएडा का रहने वाला शैलेंद्र नामक युवक आईएमटी मानेसर में एचसीएल कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए आया था। इस दौरान वह जिस ऑटो में सवार हुआ था, उसमें हुए वाकये को उसने फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। उसने कमेंट किया था कि गुड़गांव में अराजकता का माहौल है। एक कार में सवार युवकों ने ऑटो में बैठी युवतियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के साथ ही चालक से लूटपाट की। फेसबुक पर मामला आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। साइबर सेल ने मामले की जांच कर पोस्ट को हटवा दिया। उसने चालक की तलाश कर मानेेसर थाने में मामला दर्ज कराया है। डीसीपी साउथ राहुल शर्मा ने ऑटो चालक सुरेंद्र का बयान रिकार्ड किया है। इसमें उसने सवारी के नाम पर विवाद होने की बात कही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर छानबीन करने में जुटी है। उधर, मानेसर थाना पुलिस ऑटो चालक सुरेंद्र के बयान पर बाबा नामक युवक की तलाश कर रही है, जिसने उसे धमकाते हुए कहा था कि कोई दिक्कत आए तो उसका नाम ले लेना। इस संबंध में शनिवार को मानेसर थाना पुलिस ने स्केच जारी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के विषय में सूचना देने वाले के नाम को गोपनीय रखने के साथ उचित इनाम भी देने की घोषणा की है।
दूसरी ओर, डूंडाहेड़ा गांव निवासी ऑटो चालक सुरेंद्र पुलिस की पूछताछ से इतना तंग हो चुका है कि वह अपने गांव वापस जाने की फिराक में है। अमर उजाला को उसने फोन पर बताया कि पुलिस फेसबुक पर पोस्ट करने वाले से पूछताछ के बजाय उसी से पूछताछ करने में जुटी है। अब तक वह एक दर्जन से अधिक लोगों के पास वही कहानी कह चुका है।
विज्ञापन


ऑटो चालकों पर कसा शिकंजा
प्रतिदिन 80 वाहन इंपाउंड, 500 वाहनों का चालान
अमर उजाला ब्यूरो
गुड़गांव। ऑटो चालकों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसके तहत ट्रैफिक पुलिस ऑटो रिक्शा पखवाड़ा चला कर मानक के विपरीत चलने वाले ऑटो पर कार्रवाई कर रही है।
एसीपी ट्रैफिक ममता खरब के अनुसार कागजात नहीं होने के कारण रोजाना लगभग 80 वाहनों को इंपाउंड किया जा रहा है। जबकि बिना मानक चलने के कारण पांच सौ से अधिक ऑटो का चालान किया जा रहा है। 16 से शुरू होने वाला अभियान 24 सितंबर तक चलेगा। इसके चलते सभी रोड पर टीआई व जेडओ की ओर से ऑटो चालकों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
ट्रैफिक पुलिस ने सवारी की सुरक्षा को देखते हुए चालकों के पेपर के साथ उनकी अंगुलियों के निशान भी कंप्यूटर में दर्ज करने का अभियान चला रखा है। रात में निकलने वाली सवारी बूथ के पास जा कर चालक का वेरिफिकेशन करवाने के बाद सुरक्षित यात्रा कर सकती है।
विज्ञापन


प्रमुख मानक

: ऑटो की आरसी और अन्य पेपर पूरे होने चाहिए
: ऑटो के पीछे चालक का नाम व मोबाइल नंबर लिखा होना चाहिए
: ऑटो चालकों के वर्दी में होने के साथ ही नेम प्लेट लगी होनी चाहिए
: ऑटो पर क्षमता से अधिक सवारी न बैठाई जाए
: ऑटो निर्धारित जगह पर ही रुकना चाहिए
: लेन में नहीं चलने वाले ऑटो चालकों का चालान किया जाए

चालकों पर क्या हैं आरोप
: तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाते हैं
: जब जहां चाहे वहां पर वाहन रोक कर सवारी उतारते व बैठाते हैं
: बदमाशों के सवारी के रूप में बैठकर लूट की घटनाएं सामने आ रही हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें