फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी मांग

Fri, 28 Jun 2013 05:30 AM IST
Gurgaon
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव। सोहना पुलिस चौकी में सोहना भाजपा मंडल के पूर्व प्रभारी ओमबीर सिंह की पिटाई मामले में बृहस्पतिवार को भाजपा और हजकां कार्यकर्ताओं ने तीन पुलिसकर्मियाें के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वे बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय पर इकट्ठा हुए। उनके प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त से मिलकर मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

आरोप है कि चार दिन पहले वाहन चेकिंग के दौरान सोहना पुलिस चौकी के लोगों ने ओमबीर सिंह के साथ अभद्र व्यवहार तो किया ही विरोध करने पर चौकी में ले जाकर उनकी पिटाई की गई। उन्हें गुड़गांव के अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा। इस मामले की शिकायत के बाद जांच में आरोप सही पाए जाने पर तीनों पुलिसवालाें को निलंबित कर दिया गया, लेकिन पार्टी के लोग इससे संतुष्ट नहीं हैं। भाजपा नेता आरोपियाें के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि मामले की विभागीय जांच चल रही है। जरूरत पड़ी तो उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है। पुलिस आयुक्त से मिलने वालों में पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव, वरिष्ठ नेता राव नरबीर सिंह, जिला अध्यक्ष तेजपाल तंवर, कुलभूषण भारद्वाज, कमल यादव, पार्षद मंगतराम बागड़ी, हजकां के जिला अध्यक्ष बेगराज यादव, अरुण शर्मा, डीसी यादव, अनिल यादव, पंकज त्यागी, मुकेश सैनी, अविनाश सपड़ा, सुभाष त्यागी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें